फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बृजभूषण के इस्तीफे पर अड़े पहलवान, पांच दिन शीतलहर से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

Fri, 20 Jan 2023 07:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय कुश्ती में इन दिनों भारी बवाल मचा हुआ है। सरकारी अधिकारियों और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच पहले हुई बैठक के बेनतीजा रहने के बाद अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक पहलवान आज फिर से खेल मंत्री से मिलेंगे। वहीं, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को शीतलहर की स्थिति में कमी आई और अगले पांच दिनों के दौरान अधिक ठंड की संभावना नहीं है। साथ ही पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के उप नेता अब्दुल रहमान मक्की ने गुरुवार को लाहौर की कोट लखपत जेल से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में मक्की ने अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
बृजभूषण के इस्तीफे पर अड़े पहलवान, आज फिर होगी बैठक
भारतीय कुश्ती में इन दिनों भारी बवाल मचा हुआ है। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं महिला पहलवानों ने संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोचों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। सरकारी अधिकारियों और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच पहले हुई बैठक के बेनतीजा रहने के बाद अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक पहलवान आज फिर से खेल मंत्री से मिलेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
बर्फबारी (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन शीतलहर से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को शीतलहर की स्थिति में कमी आई और अगले पांच दिनों के दौरान अधिक ठंड की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्से बृहस्पतिवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
अब्दुल रहमान मक्की। - फोटो : Social Media
लश्कर नेता मक्की ने जेल से जारी किया वीडियो, अल-कायदा व ISIS के साथ किसी तरह के संबंध से किया इनकार
पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के उप नेता अब्दुल रहमान मक्की ने गुरुवार को लाहौर की कोट लखपत जेल से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में मक्की ने अल-कायदा या इस्लामिक स्टेट के साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
नर्सरी दाखिला। - फोटो : अमर उजाला
Delhi : आज जारी होगी नर्सरी दाखिले के लिए पहली सूची, सीट पक्की कर लें अभिभावक
दिल्ली के करीब 1700 निजी स्कूलों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में 75 फीसदी ओपन सीट (सामान्य) पर दाखिले के लिए पहली सूची शुक्रवार (आज) 20 जनवरी को जारी होगी। सभी स्कूल इसके साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी करेंगे। अभिभावक स्कूल की वेबसाइट पर जाकर सूची को देख सकते हैं। वहीं, कुछ स्कूलों ने बृहस्पतिवार को ही सूची जारी करना शुरू कर दिया।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो
Ram Rahim: आज जेल से बाहर आ सकता है राम रहीम, 40 दिन की पैरोल मांगी
साध्वी यौन शोषण और पत्रकार छत्रपति रणजीत सिंह की हत्याकांड में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकता है। डेरामुखी ने आवेदन देकर 40 दिन की पैरोल व सिरसा डेरा में रहने की अनुमति मांगी है। जेलमंत्री का कहना है कि डेरामुखी का आवेदन आया है। हमने पत्र आगे भेज दिया है। अब कमिश्नर तय करेंगे कि क्या करना है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : Twitter@bjp4 india
PM Modi: पीएम मोदी 71000 लोगों को आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही इन लोगों के साथ संवाद भी करेंगे। इन लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थाओं में हाल ही भर्ती किया गया है। यह ‘रोजगार मेला’ अभियान का हिस्सा है।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
एनएसए अजीत डोभाल। - फोटो : पीटीआई
Delhi: आज से देशभर के पुलिस प्रमुखों का तीन दिन का सम्मेलन
सभी राज्य पुलिस बलों और अर्धसैनिक संगठनों के प्रमुखों का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से नई दिल्ली में शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बैठक को संबोधित करेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
आदिगुरू शंकराचार्य के गद्दीस्थल व मठ की दरारें। - फोटो : अमर उजाला
Joshimath: धंस रहा नृसिंह मंदिर परिसर का एक हिस्सा...बढ़ रहीं आदिगुरु शंकराचार्य के गद्दीस्थल की दरारें
जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर स्थित आदिगुरू शंकराचार्य के गद्दीस्थल व मठ की दरारें बढ़ रही हैं। साथ ही नृसिंह मंदिर परिसर का एक हिस्सा धंस रहा है। लेकिन बीकेटीसी का कहना है कि सभी धार्मिक धरोहरें पूरी तरह से सुरिक्षत हैं। खतरे की कोई बात नहीं है। इस पूरे क्षेत्र का विशेषज्ञों से जल्द सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिसके लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
चुनाव आयोग। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
Tripura: आयोग ने कांग्रेस की बाइक रैली पर हुए हमले की जांच के दिए आदेश
त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के कुछ घंटों बाद मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बाइक रैली पर पथराव हुआ था जिसमें कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए थे, अब इस घटना को लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को हमले की जांच के आदेश दिए हैं।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
दावोस में बढ़ा भारत का गौरव: वर्ष 2047 तक 26 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा भारत
कोविड महामारी और वैश्विक आर्थिक संकट से गुजरने के बावजूद साल 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 26 लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी। वहीं, साल 2028 में भारत 5 लाख करोड़ और 2036 में 10 लाख करोड़ के पड़ाव पर पहुंच जाएगा। दावोस में वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म ईवाई द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें