फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, नोटबंदी पर SC का फैसला आज, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 02 Jan 2023 07:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3.27 बजे जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए।  इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं साल 2016 में मोदी सरकार ने एक हजार रुपये और पांच सौ रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला लिया था। सरकार के उस फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुना सकती है। साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमोत्तर भारत के ज्यादातर इलाके शीलहर की चपेट में रहेंगे, वहीं उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतरे
राजस्थान के पाली में बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज तड़के 3.27 बजे जोधपुर मंडल के रजकियावास-बोमदरा सेक्शन के बीच पटरी से उतर गए। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे ने जोधपुर से एक दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
नोटबंदी के खिलाफ याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट
साल 2016 में मोदी सरकार ने एक हजार रुपये और पांच सौ रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला लिया था। सरकार के उस फैसले की खूब आलोचना भी की गई थी। इतना ही नहीं, सरकार के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नें कई याचिकाएं भी दाखिल की गई थीं। अब उन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट दो जनवरी 2023 को फैसला सुना सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
शीतलहर का प्रकोप अगले तीन-चार दिन तक रहेगा - फोटो : अमर उजाला
पूरे हफ्ते बना रहेगा घना कोहरा और शीतलहर
राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत में साल के पहले दिन भले ही धूप खिली, लेकिन इस हफ्ते घना कोहरा छाए रहने और भीषण शीतलहर के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमोत्तर भारत के ज्यादातर इलाके शीलहर की चपेट में रहेंगे, वहीं उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
मैक्सिको के जुआरेज शहर में जेल पर हमला, 14 लोगों की मौत
मैक्सिको के सीमावर्ती शहर जुआरेज शहर में एक जेल में कुछ हमलावरों ने गोलियां चला दीं। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अधिकारी ने बताया कि जेल हमले में मरने वालों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी थे, जबकि 13 अन्य घायल हुए और कम से कम 24 भाग निकले।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
एस. जयशंकर - फोटो : एएनआई
ऑस्ट्रिया पहुंचे एस जयशंकर, कहा- आज का युग युद्ध का नहीं
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2023 में अपनी पहली राजनयिक वार्ता के तहत रविवार को ऑस्ट्रिया के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की और चांसलर कार्ल नेहमर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से व्यक्तिगत बधाई दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
जेपी नड्डा - फोटो : ANI
भाजपा प्रमुख नड्डा आज महाराष्ट्र में करेंगे दो रैलियां
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में अपनी नींव पक्का करना चाहते हैं। इसके लिए वह महाराष्ट्र की 18 सीटों पर जीतने की योजना के तहत चंद्रपुर और मराठवाड़ा क्षेत्र में रैलियां करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई की आज से 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू
सीबीएसई के 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है।  बोर्ड चेयरमैन निधि छिब्बर ने प्रधानाचार्य को लिखे पत्र में कहा कि बोर्ड 10वीं और 12वीं के लिए दो जनवरी से 14 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन आयोजित करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
तमिलनाडु भाजपा - फोटो : Social Media
हैट्रिक की तैयारी में जुटी भाजपा, दक्षिण पर खास नजर
लगातार दो लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र में सत्तासीन भाजपा ने 2024 आम चुनाव में ‘हैट्रिक’ लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी दक्षिण भारत में ज्यादा जोर लगाने में जुटी है। दक्षिण में कर्नाटक में पैर जमा चुकी भाजपा अब अन्य दक्षिणी राज्यों में भी विस्तार में लगी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
उल्कापात से आज और कल जगमगाएगा आकाश
नए साल के स्वागत में दुनियाभर के देशों में आधी रात को आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। अब सोमवार और  मंंगलवार को रातभर अंतरिक्ष में कुदरती आतिशबाजी देखने को मिलेगी। यह आतिशबाजी होगी क्वाड्रेनटिड्स उल्कापात के कारण जो अपने पीक पर पहुंच रहा है। इससे आसमान चमक उठेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
facebook donald trump - फोटो : amarujala
फेसबुक पर फिर आ सकते हैं ट्रंप, सात को मेटा लेगी निर्णय
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फेसबुक उपयोग करने देने पर इसकी मालिकाना कंपनी मेटा सात जनवरी तक निर्णय लेगी। हालांकि, क्या निर्णय लिया गया, यह घोषणा तत्काल नहीं, कुछ दिन बाद होगी। ट्रंप को फेसबुक और इंस्टाग्राम उपयोग करने देने का निर्णय लेने के लिए मेटा ने अपने जन नीति, सामग्री नीति और जनसंपर्क विभागों के सदस्यों की एक टीम बनाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें