उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से अमर उजाला संवाद 2025 की शुरुआत हो रही है। मौसम की बात करें तो पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और लू का अलर्ट जारी है। वहीं, पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उधर, सुप्रीम कोर्ट वक्फ संशोधन कानून पर अहम फैसला सुना सकता है। आईपीएल में दिल्ली ने सुपर ओवर में राजस्थान को हराया। दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में अनुमान जताया गाय है कि भारत व्यापार युद्ध के दौर में भी दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली अर्थव्यवस्था होगी। संस्कृत को आम भाषा बनाने के लिए दिल्ली में 1008 जगहों पर शिविर लगाए जाएंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समापन समारोह में शिरकत करेंगे। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म का नाम अब 'गुस्ताख इश्क' हो गया है। उधर, दिल्ली के 600 स्कूलों की फीस वृद्धि पर हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार है। वहीं, डॉक्टरों की हाजिरी अब मोबाइल से सेल्फी और लोकेशन के जरिए लगेगी, सरकार ने फेस आधारित एप लॉन्च कर दी है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...