मौसम विभाग ने देश के सत्रह राज्यों में अगले तीन से चार तीनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। भूस्खलन के बाद उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आम बजट को लेकर देश के जाने-माने अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की राय जानेंगे। वहीं, केंद्र सरकार गेहूं और आटे की बढ़ रही कीमतों पर लगाम लगाने के लिए थोक ग्राहको को गेहूं बेचने की योजना बना रही है। दूसरी ओर, नीट मामले में एनटीए ने सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 10
भारी बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मौसम: 17 राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश का अलर्ट; उत्तराखंड में बद्रीनाथ राजमार्ग बंद
उत्तर पश्चिम भारत से लेकर पूरब, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई है। गोवा में सुरंग में पानी भरने से कोंकण रेलवे मार्ग ठप हो गया है। इसके चलते कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं और कई के मार्ग बदले हैं। उधर, उत्तराखंड के चमोली जिले में पातालगंगा लंगसी सुरंग के मुहाने के पास भयावह भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 10
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
बजट: पीएम मोदी आज अर्थशास्त्रियों-क्षेत्रीय विशेषज्ञों से आर्थिक सुधारों पर करेंगे चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर आम बजट के संदर्भ में उनकी राय जानेंगे। इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से आम बजट के प्रावधानों के जरिए विकसित भारत का रोडमैप तैयार करने, निवेश हासिल करने के लिए आर्थिक सुधार की रफ्तार तेज करने और मध्य-निम्न मध्यवर्ग को राहत देने के उपायों पर बातचीत होगी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 10
अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : अभिषेक बड़ू
कठुआ के बाद अब अमरनाथ यात्रा पर मंडरा रहा है खतरा, आईईडी लगाने के इनपुट
कठुआ जिले के दूर दराज बदनोता इलाके में सेना के काफिले पर घात लगाकर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एक और हाई अलर्ट जारी किया है। इसके तहत एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकी श्री अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की फिराक में हैं। इसके लिए वे आईईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनपुट मिलने के बाद सांबा से लेकर लखनपुर तक चौकसी कई गुणा बढ़ा दी गई है। लंगरों के साथ साथ यात्रा रिसेप्शन सेंटर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 10
बरसात से बचाने के लिए गेहूं की बोरियों को तरपाल से ढका गया
- फोटो : संवाद
कीमतें थामने के लिए थोक विक्रेताओं को गेहूं बेचेगा केंद्र
गेहूं और आटे की बढ़ रहीं कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार थोक ग्राहकों को गेहूं बेचने की योजना बना रही है। अगले महीने से आटा मिलर्स और बिस्किट निर्माताओं को गेहूं बेचा जाएगा। सरकार ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को अपने भंडार से 23,250 रुपये प्रति टन पर गेहूं बेचने की मंजूरी दी है, जो मौजूदा खुले बाजार की कीमतों से करीब 12 फीसदी कम है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 10
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : एएनआई (फाइल)
'नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम की वीडियो फर्जी'; सुप्रीम कोर्ट में NTA का हलफनामा
राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल इंट्रेंस परीक्षा- नीट यूजी 2024 लगातार चर्चा में है। परीक्षा के बाद पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी हो रही है। ताजा घटनाक्रम में परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दायर किया है। एनटीए ने पेपर लीक से जुड़ी टेलीग्राम की कथित वीडियो को फर्जी करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 10
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई (फाइल)
ईडी का दावा- 100 करोड़ की घूस से केजरीवाल ने भी लाभ उठाया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा के लग्जरी होटल में रहकर शराब घोटाले से प्राप्त कथित 100 करोड़ रुपये के हिस्से का सीधा लाभ उठाया। केजरीवाल के खिलाफ दायर आरोपपत्र में केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह भी कहा कि आबकारी नीति के संदर्भ में दिल्ली सरकार की ओर से गठित मंत्रियों का समूह (जीओएम) एक दिखावा था। पढ़ें पूरी खबर
8 of 10
वियना में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते पीएम मोदी।
- फोटो : एएनआई
ऑस्ट्रिया: 'वंदे मातरम' की धुन से लेकर 'भारत माता' के जयघोष तक; लोग बोले- अद्भुत था पीएम का भाषण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में ऑर्केस्ट्रा की धुन के साथ स्वागत किया गया। ऑर्केस्ट्रा कलाकारों की मेजबानी भारतीय मूल के विजय विजय उपाध्याय ने किया। जिनका जन्म लखनऊ में हुआ था। पीएम मोदी ने चांसलर कार्ल नेहमर के निमंत्रण पर ऑस्ट्रिया की दो दिवसीय यत्रा की। पढ़ें पूरी खबर
9 of 10
टेलीकॉम एक्ट होगा लागू
- फोटो : एएनआई
दूरसंचार क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा देश उपकरणों की बिक्री 50,000 करोड़ पार
उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना और मेक इन इंडिया के दम पर देश दूरसंचार एवं नेटवर्किंग उत्पादों के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। पीएलआई योजना की मदद से देश में तीन वर्षों में दूरसंचार उपकरणों की विनिर्माण बिक्री 50,000 करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर के पार पहुंच गई है। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा, यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। पढ़ें पूरी खबर
किशोरों में बढ़ीं मानसिक समस्याएं, नहीं लेते विशेषज्ञों की मदद
पढ़ाई, नौकरी और अन्य क्षेत्रों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण युवाओं और किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, इसके बावजूद भारत जैसे विकासशील देशों में इन समस्याओं से जूझते 99 फीसदी किशोर मनोवैज्ञानिक या विशेषज्ञों से किसी प्रकार की औपचारिक मदद नहीं लेते हैं। पढ़ें पूरी खबर