फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आज से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, मुंबई को दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

Fri, 10 Feb 2023 07:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ करेंगे। वहीं, पीएम मोदी शुक्रवार को मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। एक वंदे भारत मुंबई से साईंनगर शिर्डी और दूसरी मुंबई से सोलापुर के बीच चलेगी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट उद्योगपति गौतम अदाणी के कारोबारी समूह को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की जांच की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। याचिका में रिपोर्ट की जांच शीर्ष अदालत के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 - फोटो : amar ujala
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आज से : पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ करेंगे। समिट में करीब 25 लाख करोड़ रुपये के निवेश के करार होने की उम्मीद है। इससे दो करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। 10 साझीदार देशों के अलावा 40 देशों के अन्य 600 प्रतिनिधि भी समिट में भाग लेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
मुंबई में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
Mumbai: पीएम मोदी आज मुंबई को देंगे दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। एक वंदे भारत मुंबई से साईंनगर शिर्डी और दूसरी मुंबई से सोलापुर के बीच चलेगी। पीएम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर-18 से दोनों हाईस्पीड ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुंबई से शिर्डी के साईंबाबा और मुंबई से पंढरपुर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ट्रेन वरदान साबित होगी।
पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
Adani-Hindenburg Row: अदाणी समूह को लेकर हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट उद्योगपति गौतम अदाणी के कारोबारी समूह को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की जांच की मांग वाली याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। याचिका में रिपोर्ट की जांच शीर्ष अदालत के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है।        पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
देहरादून में बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
Dehradun: युवाओं का प्रदर्शन...परेड ग्राउंड के पास धारा 144 लागू, लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद आज
बेरोजगार युवाओं के संभावित आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 (निषेधाज्ञा) लगा दी है। यह शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के जमाव पर रोक रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
डच शोधकर्ता फ्रैंक होगरबीट्स। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
Earthquake: तुर्किये में भूकंप की भविष्यवाणी करने वाले ने कहा- अगली पंक्ति में भारत और पाक
तुर्किये और सीरिया के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर भूकंप आने और 20,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की भविष्यवाणी करने वाले डच शोधकर्ता फ्रैंक होगरबीट्स ने अब घोषणा की है कि 'अगली पंक्ति' में एशियाई देश हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फ्रैंक होगरबीट्स को एक बड़े भूकंप की भविष्यवाणी करते हुए देखा जा सकता है।         पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : सोशल मीडिया
US: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रियाएं देंगे। मेटा ने उनके अकाउंट को बहाल कर दिया है। फेसबुक ने दो साल पहले डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बैन कर दिया था।       पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI (File Photo)
NDMC: एनडीएमसी के 4500 कर्मचारी हुए नियमित, अमित शाह ने सीएम केजरीवाल को लिखा पत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के 4,500 कर्मचारियों को नियमित किए जाने के बारे में सूचित किया। सरकार ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसके बाद गृह मंत्री शाह का आभार जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि स्थायी नौकरी से इन हजारों लोगों की जिंदगी बदल जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
नर्सरी दाखिला। - फोटो : अमर उजाला
Nursery Admission: ईडब्ल्यूएस व वंचित वर्ग के लिए दाखिला प्रक्रिया आज से
राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस) व वंचित, और दिव्यांग श्रेणी की 25 फीसदी सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार (10 फरवरी) से शुरू होने जा रही है। इन सीटों पर दाखिले के इच्छुक आवेदक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट www.edudel.nic.in पर उपलब्ध Ews/Dg लिंक के माध्यम से 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ तीन मार्च को निकाला जाएगा।      पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
भाकियू की महापंचायत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
UP: भाकियू की महापंचायत आज, खाप चौधरी भी होंगे शामिल
मुजफ्फरनगर में गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान, आवारा पशु, बिजली की दरें और किसानों के उत्पीड़न समेत अन्य मुद्दों पर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाकियू की महापंचायत होगी। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत के अलावा खापों के चौधरी भविष्य की रणनीति तय करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
आईएमएफ-पाकिस्तान। - फोटो : Agency (File Photo)
Pakistan Crisis: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को थोड़ी राहत
नकदी संकट तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को गुरुवार को थोड़ी राहत मिली। पाकिस्तान और आईएमएफ ने कड़ी बातचीत के बाद एक कर्मचारी स्तर के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के बाद पाकिस्तान की बीमार अर्थव्यवस्था के लिए विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) के तहत एक अरब अमेरिकी डालर से अधिक की ऋण राशि दी जाएगी।        पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें