फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अदाणी विवाद को लेकर कांग्रेस छह फरवरी को करेगी विरोध-प्रदर्शन, BBC डॉक्यूमेंट्री पर आज SC में सुनवाई

Fri, 03 Feb 2023 07:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अदाणी विवादों के घेरे में हैं। अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर दाखिल याचिकाओं पर आज सुनवाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और एक किसान बीरेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई की। साथ ही तालिबान को भारतीय बजट 2023-2024 काफी भाया है। मीडिया खबरों के मुताबिक तालिबान ने गुरुवार को भारत के केंद्रीय बजट 2023-2024 का स्वागत किया और कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत द्वारा की गई सहायता की घोषणा से दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
गौतम अदाणी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल। - फोटो : ANI
Adani Row: अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद को लेकर कांग्रेस छह फरवरी को करेगी देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अदाणी विवादों के घेरे में हैं। अब इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते अदाणी प्रकरण को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा कि पार्टी छह फरवरी को सभी जिलों में जीवन बीमा निगम कार्यालयों और भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं के सामने देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
Supreme Court: BBC डॉक्यूमेंट्री पर दाखिल याचिकाओं पर आज हो सकती है सुनवाई
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर दाखिल याचिकाओं पर आज सुनवाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और एक किसान बीरेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई की। इस याचिका में बीबीसी द्वारा गुजरात दंगों से संबंधित डॉक्यूमेंट्री और उसके कर्मचारियों के खिलाफ जांच की भी मांग की गई है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
तालिबान (फाइल फोटो)। - फोटो : पीटीआई
Afghanistan: तालिबान ने भारतीय बजट 2023 का किया स्वागत
बजट-2023 को लेकर भारत में माहौल अभी भी गर्म है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-2024 पेश किया, जिसको लेकर कुछ लोगों ने अच्छा तो कुछ ने निराश कर देने वाला बजट बताया। वहीं तालिबान को भारतीय बजट 2023-2024 काफी भाया है। मीडिया खबरों के मुताबिक तालिबान ने गुरुवार को भारत के केंद्रीय बजट 2023-2024 का स्वागत किया और कहा कि अफगानिस्तान के लिए भारत द्वारा की गई सहायता की घोषणा से दोनों देशों के बीच संबंधों और विश्वास को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI
Adani Group: सार्वकालिक उच्च स्तर से 70 फीसदी तक टूटे अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर
अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जमकर गिरावट जारी है। लगातार 6 दिनों से समूह की 11 कंपनियों के शेयर पिट रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को अंबुजा और एसीसी सीमेंट में मामूली बढ़त रही है। गिरावट ऐसी है कि सार्वकालिक स्तर से ये शेयर 70 फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। जबकि एफपीओ लाने वाली अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर एफपीओ के भाव से गिरकर आधा हो गया है। 
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
के विश्वनाथ। - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
K Viswanath: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता निर्देशक के विश्वनाथ का निधन
तेलुगू सिनेमा के महान निर्देशकों में से एक के विश्वनाथ का आज गुरुवार की रात को निधन हो गया। के विश्वनाथ उम्र से संबंधित गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। के विश्वनाथ को साल 2017 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। के विश्वनाथ को कला तपस्वी के नाम से भी जाना जाता था।
पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
दिल्ली में सर्द हवा का दौर अभी रहेगा जारी। - फोटो : अमर उजाला
Delhi Weather News: चार-पांच दिन जारी रहेगा सर्द हवा का दौर
जनवरी में शीत लहर झेल चुके दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही सर्दी से निजात मिलने की उम्मीद है। अभी बीच-बीच में नौ फरवरी तक 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही सर्द हवा का दौर जारी रहेगा। सर्द हवा सुबह व शाम को ही परेशान करेगी, दोपहर में लगातार तापमान बढ़ता रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अब ठंड का दौर खत्म होने वाला है।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
आईसीडब्ल्यूए-रूसी परिषद वार्ता। - फोटो : ANI
India-Russia Ties: रूसी राजदूत बोले- रूस-भारत का रक्षा सहयोग स्तर अभूतपूर्व
विश्व मामलों की भारतीय परिषद (आईसीडब्ल्यूए) और रूसी परिषद के बीच गुरुवार को एक वार्ता हुई। इस वार्ता में भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव भी मौजूद थे। वार्ता के दौरान रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि रूस और भारत प्लेटफार्मों और समूहों का एक नेटवर्क साझा करते हैं जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लाभ के लिए वैश्विक एजेंडे को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
EPFO - फोटो : Social Media
EPF: बिना पैन कार्ड के ईपीएफ से पैसा निकालने पर अब 20 फीसदी टीडीएस
अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से पैसा निकालते हैं तो राहत की बात है। अगर आप बिना पैन कार्ड के ईपीएफ से रकम निकालते हैं तो अब इस पर 20 फीसदी टैक्स लगेगा, जो पहले 30 फीसदी हुआ करता था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट में इसका एलान किया। कर्मचारियों की भविष्य निधि से निकासी पर काटे गए कर में यह कमी उन वेतनभोगियों की मदद करने वाली है, जिनका पैन ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के रिकॉर्ड में अपडेट नहीं किया गया है।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
व्हाइट हाउस के उप प्रधान सचिव वेदांत पटेल। - फोटो : ANI
NSA Visit: भारत-अमेरिका ने ICET के तहत किया रक्षा सहयोग विस्तार
भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) पहल के तहत अपने रक्षा सहयोग का विस्तार किया है। व्हाइट हाउस के उप प्रधान सचिव वेदांत पटेल ने बताया कि हमने साझा विकास और उत्पादन के साथ अपने रक्षा सहयोग का भी विस्तार किया है। यह जेट इंजन, गोला-बारूद संबंधी तकनीकों और अन्य प्रणालियों से संबंधित परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेगा। 
पढ़ें पूरी खबर...
 

11 of 12
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : twitter/@PiyushGoyalOffc
Vande Bharat: पीएम मोदी के दौरे से पहले मुंबई पहुंची दो में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस
मुंबई से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में से एक गुरुवार रात यहां छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह 10 फरवरी को मुंबई में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री से सुबह पुणे पहुंची और शाम को मुंबई के लिए रवाना हुई और रात करीब साढ़े आठ बजे सीएसएमटी पहुंची।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
36वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का आज होगा आगाज। - फोटो : अमर उजाला
Surajkund Mela : आज से 36वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला शुरू
36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का आज से आगाज होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शाम चार बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) देशों के राजदूत और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे। मेला परिसर एससीओ देशों के साथ जी-20 और पूर्वोत्तर राज्यों की कला संस्कृति की छंटा बिखेरेगा।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें