फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: आज से ‘जुनून खेल का’ महाभियान, सीजेआई ललित कई याचिकाओं पर करेंगे सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 29 Aug 2022 06:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमर उजाला के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 1,400 गांवों में ‘जुनून खेल का’ महाभियान आज से प्रारंभ होगा। इस अभियान में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों को जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों को खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ कर्नाटक हिजाब विवाद, केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत, गौतम नवलखा की याचिका कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी। साथ ही नोएडा के ट्विन टॉवर के गिरने की कहानी अब ब्लैक बॉक्स बताएगा।बिल्डिंग के भीतर के मंजर का गवाह केवल वे दस ब्लैक बॉक्स हैं, जिन्हें सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) रुड़की के वैज्ञानिकों ने बिल्डिंग के भीतर इस मकसद से स्थापित किया था भविष्य में इस तरह के ध्वस्तीकरण पर और बारीकि से अध्ययन किया जा सके। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला अभियान: आज से शुरू होगा ‘जुनून खेल का’ महाभियान
अमर उजाला के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 1,400 गांवों में ‘जुनून खेल का’ महाभियान सोमवार से प्रारंभ होगा। इस अभियान में 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों को जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों को खेल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। यह अभियान अमर उजाला के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 14 केंद्रों कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, हल्द्वानी और देहरादून से प्रारंभ होगा।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
CJI UU Lalit - फोटो : PTI

कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाओं पर आज सुनवाई करेंगे सीजेआई यूयू ललित
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ कर्नाटक हिजाब विवाद, केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत, गौतम नवलखा की याचिका कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगी। जस्टिस यूयू ललित का सीजेआई के तौर पर सोमवार को पहला कार्य दिवस है। उन्होंने शनिवार को देश के 49वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली थी, लेकिन शनिवार और रविवार को न्यायालय में कामकाज नहीं होता है। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के अनुसार, अदालत कक्ष संख्या एक में आज सीजेआई ललित की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट पीठ शामिल होंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
Twin Tower - फोटो : Amar Ujala

अब ब्लैक बॉक्स बताएगा ध्वस्त बिल्डिंग के अंदर घुप अंधेरे का मंजर
नोएडा के ट्विन टॉवर को गिरते और उड़ते धूल के गुबार को तो सभी ने देखा है। लेकिन बिल्डिंग के भीतर के मंजर का गवाह केवल वे दस ब्लैक बॉक्स हैं, जिन्हें सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) रुड़की के वैज्ञानिकों ने बिल्डिंग के भीतर इस मकसद से स्थापित किया था, कि भविष्य में इस तरह के ध्वस्तीकरण पर और बारीकि से अध्ययन किया जा सके।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
त्रिपुरा में भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करते जेपी नड्डा। - फोटो : Twitter@OfficeofJPNadda

त्रिपुरा में आज रैली को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा की दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे। नड्डा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे और खुमुलवांग कस्बे में एक रैली को संबोधित करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
मंकीपॉक्स - फोटो : istock

मंकीपॉक्स के मरीजों में अवसाद-भ्रम जैसे लक्षण
मंकीपॉक्स के शुरुआती प्रकोप में विशेषज्ञ भले ही इसके लक्षणों और प्रसार को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे थे लेकिन अब तक दुनियाभर में मिले 47 हजार मरीजों में अलग-अलग तरह के संक्रमण ने उनका सिरदर्द बढ़ा दिया है। अमेरिका और यूरोप में क्लीनिकों पर पहुंचे कई संक्रमितों में परंपरागत लक्षणों के उलट मच्छर के काटने का निशान, मुंहासे नजर आए तो कुछ के शरीर पर स्पष्ट घाव न होने के बावजूद उन्हें निगलने और मल-मूत्र त्यागने में बहुत तेज दर्ज हो रहा था। इसके अलावा, कुछ संक्रमितों में सिरदर्द, अवसाद, भ्रम और सीजर जैसी तकलीफें भी उभरी हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
Nasa Artemis-1 Moon Mission - फोटो : सोशल मीडिया

आर्टेमिस-1 लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के आर्टेमिस-1 के लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना किया जाएगा। सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे आर्टेमिस-1 के तहत नए स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट और ऑरियन क्रू कैप्सूल की पहली टेस्ट फ्लाइट होगी। 322 फुट (98 मीटर) लंबा रॉकेट नासा द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

मूर्ति विसर्जन के दौरान दिल्ली में बड़ा हादसा
दक्षिण-पूर्व दिल्ली में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। डीएनडी पुल के पास ग्रेटर नोएडा से मूर्ति विसर्जित करने आए पांच लड़के यमुना में डूब गए। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, गोताखोर व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। बाद में बचाव कार्य शुरू किया गया। शाम होते-होते बचाव दल ने एक-एक कर सभी पांच लड़कों के शव यमुना से बरामद कर लिए।    पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
भाजपा - फोटो : Social Media

पंजाब में भाजपा करेगी संगठन विस्तार
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी संगठन विस्तार करने जा रही है। संगठन में कई बड़े और नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व भाजपा की राज्य कोर कमेटी, जिला समितियों सहित विभिन्न मोर्चों में भी फेरबदल करेगा। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का भी तीन साल का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

जमीन में करें निवेश पर ब्रांडिंग के झांसे से बचें
जमीन बेचने के लिए उसका मालिक या डेवलपर उसकी बढ़ा-चढ़ाकर ब्रांडिंग करता है। अपने इस मार्केटिंग तरीकों से वह अमीर खरीदारों को साधने में लगा रहता है। यह एक रुझान है, जो देखने लायक है। ऐसी जमीन की खरीदारी करने में चुनौतियां भी हैं और अवसर भी। यदि आप ऐसी जमीन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जिस जमीन को आप खरीदने जा रहे हैं, उसका मूल्यांकन तीन बुनियादी मानकों पर करें।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

जपोरिझिया प्लांट पर गोलाबारी से परमाणु हादसे के कगार पर यूरोप
यूक्रेन और रूस की गोलाबारी की वजह से यूरोप विकराल परमाणु हादसे की दहलीज पर है। जपोरिझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र से कब्जा छोड़ने को रूस तैयार नहीं है तो यूक्रेन किसी भी कीमत पर इसे वापस हासिल करना चाहता है। हर दिन गोलाबारी से अनिष्ट की आशंका बढ़ती जा रही है। शनिवार को परमाणु संयंत्र के आसपास जबरदस्त गोलाबारी हुई। यूक्रेन और रूस ने इसके लिए एक-दूसरे पर आरोप मढ़ा।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

एशिया कप की 'हार्दिक' शुरुआत, भारत ने पाकिस्तान से हार का बदला लिया
भारत ने एशिया कप 2022 की शुरुआत जीत के साथ की है। अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें