फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीत लहर से 4 दिन तक राहत नहीं, राष्ट्रपति का आंध्र दौरा, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 26 Dec 2022 07:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राष्ट्रीय राजधानी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गुजरते दिन के साथ शीतलहर की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। अगले चार दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। दिल्ली में मौसम बेहद सर्द बना हुआ है और आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पर्यटन विभाग की प्रसाद परियोजना का उद्घाटन करने के लिए आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वह जिले के श्रीशैल मंदिर में भी जाएंगी। साथ ही अभिनेत्री तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने बड़ा दावा किया। उन्होंने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत लव जिहाद का मामला है और राज्य पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
सर्दी का सितम। - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीत लहर, चार दिन तक राहत नहीं
राष्ट्रीय राजधानी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गुजरते दिन के साथ शीतलहर की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। अगले चार दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। दिल्ली में मौसम बेहद सर्द बना हुआ है और आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को कई क्षेत्रों में देर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति का आंध्र दौरा आज, नांदयाल जिले पहुंचेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को पर्यटन विभाग की प्रसाद परियोजना का उद्घाटन करने के लिए आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वह जिले के श्रीशैल मंदिर में भी जाएंगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
Maharashtra Minister Girish Mahajan - फोटो : ANI
तुनिषा शर्मा की मौत 'लव जिहाद' का मामला, महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दावा
टीवी सीरियल अलीबाबा की अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने टीवी सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने उनको को-स्टार शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले पर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने बड़ा दावा किया। उन्होंने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत लव जिहाद का मामला है और राज्य पुलिस मामले की जांच कर रही है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI
वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम में आज शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘वीर बाल दिवस’ के मौके पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री करीब तीन सौ बाल कीर्तनियों की ओर से प्रस्तुत शब्द कीर्तन में भी शामिल होंगे।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
कोविड जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
CCMB का दावा- भारतीयों में ‘हर्ड इम्युनिटी’ विकसित हुई, कोरोना का BF.7 स्वरूप चीन जितना गंभीर नहीं होगा
चीन में कोरोना का नया वेरिएंट बीएफ-7 व्यापक स्तर पर अपना असर दिखा रहा है। इसके चलते चीन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, वहीं भारतवासी भी चिंतित हैं, लेकिन राहत भरी खबर ये है कि सीएसआईआर- सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मालिक्यूलर बॉयोलाजी (CCMB) के प्रमुख ने दावा किया है कि भारत में कोरोना वायरस के बीएफ-7 वैरिएंट का ज्यादा असर दिखाई नहीं देगा, जितना कि वर्तमान में चीन में दिख रहा है, क्योंकि भारतीयों में पहले ही 'हर्ड इम्युनिटी' विकसित हो चुकी है।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
UREA - फोटो : सोशल मीडिया
यूरिया के लिए गैस खरीद में 5 सप्ताह में बचाए 3,288 करोड़, प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
केंद्र सरकार ने यूरिया के आयात पर निर्भरता घटाने के लिए गैस खरीद प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। इससे यूरिया बनाने में उपयोग होने वाली गैस सस्ते में खरीदी जा सकेगी। कम लागत में यूरिया का उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा। उर्वरक मंत्रालय ने नवंबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर पूरे माह के लिए ( पांच सप्ताह) गैस खरीद की पूर्व निर्धारित व्यवस्था में बदलाव कर 3,288 करोड़ रुपये बचाए हैं।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
चीन में कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : PTI
Corona In China: चीन में कोविड-19 के रोजाना एक करोड़ केस
चीन में हर दिन एक करोड़ से ज्यादा लोग कोविड संक्रमित हो रहे हैं, जबकि जबकि 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले 90 दिनों में चीन में करीब 90 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आएंगे और 10 लाख के करीब जान गंवा सकते हैं। वहीं, रविवार को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के नए फरमान के मुताबिक अब चीन में कहीं भी कोविड संक्रमण का हिसाब भी नहीं रखा जाएगा।      पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
सीएम एमके स्टालिन ने भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की, कहा- राहुल के भाषणों ने सियासी तूफान ला दिया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके भाषणों ने देश की राजनीति में खलबली मचा दी है। देश के पहले प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहरलाल नेहरू की प्रशंसा करते हुए स्टालिन ने कहा कि देश को धर्मनिरपेक्षता और समानता जैसे मूल्यों को बनाए रखने के लिए उनके और महात्मा गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है।      पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
अब्दुल्ला यामीन। - फोटो : सोशल मीडिया
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति को 11 साल की सजा
मालदीव की एक अदालत ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को 11 साल की जेल की सजा सुनाई। यामीन को भ्रष्टाचार और धन शोधन जैसे मामलों में दोषी पाया गया है। अदालत ने आरोपों में दोषी पाते हुए यामीन को पांच मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया।     पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास। - फोटो : Twitter
अमेरिका ने इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अपने कर्मचारियों के जाने पर लगाई रोक, हमले की जताई आशंका
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट के बाद अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को सतर्क किया है। पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने रविवार को हमले की आशंका का हवाला देते हुए अपने सरकारी कर्मचारियों को इस्लामाबाद के मैरियट होटल में जाने पर रोक लगा दी है। आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान की राजधानी को पहले ही हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और दस अन्य घायल हो गए थे।    पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें