महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बहुमत गंवाने के बाद अब सरकार और पार्टी को बचाने की आखिरी कोशिश में जुट गए हैं। उन्होंने पार्टी में बगावत के पीछे भाजपा का हाथ बताया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धर्मशाला, मंडी व हमीरपुर के बाद अब कुल्लू में राजनीतिक माहौल गरमाने आएंगे और यहां तिरंगा यात्रा भी निकालेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज शाम चार बजे के बाद वाराणसी आएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...