फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आज, जल बंटवारे पर अमित शाह करेंगे चर्चा, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 22 Aug 2022 06:20 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का एलान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में ये तय नहीं है कि किसानों का क्या रुख रहेगा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां कनेक्टिविटी, बिजली, नदी जल के बंटवारे और साझा हितों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सरकार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2022-23 की दूसरी खेप आज से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 26 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
किसान महापंचायत को लेकर सभी ने संभाला अपना अपना मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला

जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत आज
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज जंतर-मंतर पर महापंचायत करने का एलान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसानों को जंतर-मंतर पर महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में ये तय नहीं है कि किसानों का क्या रुख रहेगा। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अनुमति नहीं देने की सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि जो किसान नई दिल्ली में आ चुके हैं वह जंतर-मंतर जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस किसानों के रुख को देखते हुए आज सुबह ही अपनी रणनीति तय करेगी। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
अमित शाह (फाइल फोटो)। - फोटो : Social Media

चार राज्यों के नदी जल बंटवारे पर अमित शाह आज मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां कनेक्टिविटी, बिजली, नदी जल के बंटवारे और साझा हितों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अधिकारियों ने यह जनकारी दी। मध्य क्षेत्रीय परिषद में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सदस्य राज्यों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

आज से पांच दिन तक सस्ता सोना खरीदने का मौका
सरकार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना 2022-23 की दूसरी खेप आज से खुल रही है। इसमें अगले पांच दिन तक यानी 26 अगस्त तक निवेश कर सकते हैं। इस बार आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 5,197 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया है, जबकि दिल्ली सराफा बाजार में सोना करीब 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए ऑनलाइन तरीके से आवेदन करते हैं तो प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब आपको एक ग्राम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए सिर्फ 5,147 रुपये ही चुकाने होंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
एस जयशंकर - फोटो : ANI

आज से तीन लैटिन अमेरिकी देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से लैटिन अमेरिका के तीन प्रमुख देशों ब्राजील, अर्जेंटीना व पैराग्वे के दौरे पर रहेंगे। उनका यह आधिकारिक दौरा 22 से 27 अगस्त तक होगा। इस दौरान विदेश मंत्री कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकों की अध्यक्षता करने और प्रमुख क्षेत्रों में व्यापार, निवेश और सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
Odisha Flood - फोटो : ANI

ओडिशा में बाढ़ से आफत, उत्तरी जिलों में निचले इलाकों से लोगों को निकाला
ओडिशा के बालासोर और मयूरभंज में सुवर्णरेखा नदी में बाढ़ से निपटने के लिए निचले इलाकों से बड़े पैमानों पर लोगों का निकालने का अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य पहले से ही लगातार बारिश के कारण महानदी में बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहा है, जिससे सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं इसमें से पांच लाख अब भी 763 गांवों में फंसे हुए हैं। इस बीच संबलपुर जिले कुचिंडा इलाके में दो शव बरामद हुए हैं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
जंतर-मंतर पर जुटने लगे किसान। - फोटो : अमर उजाला

किसान महापंचायत से पंजाब के 31 संगठनों ने बनाई दूरी
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत की जाएगी। हालांकि इससे हरियाणा के भाकियू चढूनी गुट और पंजाब की 31 संगठनों ने दूरी बना ली है। वहीं, किसानों का दिल्ली प्रवेश रोकने के लिए टीकरी बॉर्डर पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। यहां लोहे और सीमेंट के बैरिकेड्स लगाए गए हैं। चार थानों की पुलिस यहां से गुजरने वाले वाहनों पर नजर रख रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
MQ 9B Drones - फोटो : General Atomics Global Corporation

जिससे जवाहिरी को मारा, उसी ड्रोन से चीन और हिंद महासागर पर नजर रखेगा भारत
चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में अपने निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए तीन अरब डॉलर से अधिक की लागत से 30 एमक्यू-9बी प्रीडेटर (MQ-9B Predator) सशस्त्र ड्रोन खरीदने को लेकर भारत की अमेरिका के साथ बातचीत अंतिम चरण में है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

इमरान के आवास के आसपास सख्त हुई सुरक्षा
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के आवास की ओर जाने वाली सड़क पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरेशी का कहना है कि सरकार इमरान खान को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

अमेरिका से अपनी दवाएं वापस मंगा रहीं ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा और सिप्ला
दवा कंपनियां ग्लेनमार्क, स्ट्राइड्स फार्मा और सिप्ला दवाओं के लिए सबसे बड़े बाजार अमेरिका से अपने उत्पाद वापस मंगा रही हैं। इसकी प्रमुख वजह विनिर्माण से जुड़े मुद्दे हैं। अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजर्सी की ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक पैकेजिंग की समस्या की वजह से ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) कम करने वाली दवा की 72,000 से अधिक इकाइयां वापस ले रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
Google-Apple - फोटो : amar ujala

एपल, गूगल समेत अन्य टेक कंपनियों की कल संसदीय पैनल के सामने पेशी
एपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन समेत अन्य टेक कंपनियों के प्रतिनिधि मंगलवार को आईटी मामलों की संसदीय समिति के समक्ष पेश होंगे। समिति के अध्यक्ष जयंत सिन्हा ने कहा कि दुनिया की बड़ी आईटी कंपनियों की भारतीय शाखाओं के शीर्ष अधिकारी संसदीय पैनल के सामने पेश होंगे, जो डिजिटल स्पेस में प्रतिस्पर्धा विरोधी प्रथाओं को देख रहा है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

डेढ़ फुट का अजीबोगरीब कीड़ा, खा सकता है पूरा मगरमच्छ
शोधकर्ताओं को एक ऐसा रहस्यमय जीव मिला है, जो समुद्र की गहराइयों में मगरमच्छ को खा रहा था। यह सिर्फ डेढ़ फुट का था। दिखने में यह किसी मामूली कीड़े जैसा लगता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह समुद्री कीड़ों की विशाल प्रजाति का है, जो समुद्र के तल में रहते हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें