फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: MMS कांड को लेकर छात्रों का संघर्ष, UK की महारानी का अंतिम संस्कार आज, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 19 Sep 2022 06:55 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में रविवार देर रात तक छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। दोनों आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के बाद भी उनका प्रदर्शन जारी था जिसके बाद पुलिस उनसे बातचीत करने पहुंची। वहीं, करीब 70 वर्ष ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ द्वितीय का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान करीब 10 लाख आम नागरिक लंदन में विशेष आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट मृत्युदंड को कम करने वाली परिस्थितियों से संबंधित दिशा-निर्देशों पर आज अपना फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट इन बातों को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर सकता है कि निचली अदालत में सुनवाई के दौरान किन परिस्थितियों में और कब मौत की सजा को कम करने पर विचार किया जा सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली MMS कांड: यूनिवर्सिटी में देर रात तक छात्रों ने किया धरना-प्रदर्शन 
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में रविवार देर रात तक छात्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। दोनों आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के बाद भी उनका प्रदर्शन जारी था जिसके बाद पुलिस उनसे बातचीत करने पहुंची। वहीं प्रबंधन ने कहा कि दो दिन कॉलेज में पढ़ाई नहीं होगी। मामले को लेकर छात्र कल्याण निदेशक अरविंदर कंग ने कहा कि पुलिस ने छात्रों से बातचीत की थी। वे अब संतुष्ट हैं। प्रथम वर्ष के छात्रों ने मीडिया के सामने न आने का अपना स्टैंड लिया है क्योंकि वे फ्रेशर हैं, अभी-अभी 12वीं पूरी की है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज। - फोटो : ANI

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज
करीब 70 वर्ष ब्रिटेन की महारानी रहीं एलिजाबेथ द्वितीय का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान करीब 10 लाख आम नागरिक लंदन में विशेष आयोजनों का हिस्सा बनेंगे। पूरे विश्व से 500 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, प्रतिनिधि और शाही परिवारों के लोग आमंत्रित किए गए हैं। आगंतुक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए वरिष्ठ नागरिक और बच्चे लंबी कतारों में खड़े हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

किन-किन परिस्थितियों कम हो सकती है मौत की सजा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज
सुप्रीम कोर्ट मृत्युदंड को कम करने वाली परिस्थितियों से संबंधित दिशा-निर्देशों पर आज अपना फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट इन बातों को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर सकता है कि निचली अदालत में सुनवाई के दौरान किन परिस्थितियों में और कब मौत की सजा को कम करने पर विचार किया जा सकता है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
भाजपा में हाल ही में शामिल हुए कांग्रेस विधायक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
गोवा में भाजपा में शामिल हुए आठ विधायक सीएम सावंत के साथ आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
गोवा कांग्रेस छोड़कर हाल ही में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए आठ विधायक आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत इन आठ विधायकों के साथ रविवार देर रात दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आए हैं।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
मानसून सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। 23 सितंबर तक चलने वाले 18वीं विधानसभा के दूसरे सत्र में सत्ता पक्ष ने शांति से सत्र चलाने का अनुरोध किया है, वहीं विपक्ष ने महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार घेरने का एलान किया है। सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक की गई। महाना ने सभी दलों से सदन को सुचारू रुप से चलाने में मदद का अनुरोध किया है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
आज भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेटा-बेटी के साथ आज भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर की पार्टी का आज भाजपा में विलय हो जाएगा। कैप्टन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। कैप्टन के साथ पंजाब के छह पूर्व विधायक, कैप्टन के बेटे रण इंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर, नाती निर्वाण सिंह भी भाजपा में शामिल होंगे लेकिन पत्नी सांसद परनीत कौर फिलहाल कांग्रेस में रहेंगी।    पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
शोपियां में शुरू किया गया सिनेमा हॉल। - फोटो : पीआरओ

आतंक के गढ़ रहे शोपियां-पुलवामा में खुले सिनेमा हॉल
अनुच्छेद 370 व 35ए के प्रावधानों के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हो रहे तमाम बदलावों व बदलती तस्वीर का एक बड़ा सच रविवार को सामने आया जब आतंकवाद के दौर में कश्मीर घाटी में बंद हो गई सिनेमा हॉल संस्कृति में 32 साल बाद रंग भरा जा सका। शोपियां व पुलवामा में सिनेमा हॉल खुल जाने से कश्मीरियों के रुपहले पर्दे को करीब से देखने के सपनों को पंख लगे हैे। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए अब तक 300 किमी का सफर तय कर जम्मू या फिर किसी अन्य स्थान पर जाना पड़ता था।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
लोक कल्याण मार्ग पर भारत सरकार के सचिवों के साथ बातचीत करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीआईबी (फाइल)

केंद्र की नौकरशाही में अब नहीं रहा यूपी का दबदबा
एक जमाना था जब केंद्र सरकार में उत्तर प्रदेश के अफसरों का दबदबा था। एक दर्जन से अधिक मंत्रालयों की कमान यूपी के अफसरों के हाथ हुआ करती थी। अफसरशाही की सबसे बड़ी कुर्सी कैबिनेट सेक्रेटरी पर अक्सर यूपी का कोई अधिकारी होता था। यूपी कैडर के 1974 बैच के अफसर अजीत कुमार सेठ, उनके बाद 1977 बैच के पीके सिन्हा लगातार इस पद पर रहे। यूपी के ही नृपेंद्र मिश्रा सेवानिवृत्ति के अरसे बाद प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव बने। पर अब समय बदल गया। केंद्र में यूपी के अफसर घटते जा रहे हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
आठ साल बाद पता चला पहले महिला था पति (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

वडोदरा में चौंकाने वाला मामला
गुजरात के वडोदरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को शादी के आठ साल बाद पता चला कि उसका पति पहले एक महिला थी। उसने पुरुष बनने के लिए लिंग परिवर्तन कराया। दोनों की शादी 2014 में हुई थी। मामला तब सामने आया, जब सयाजीगंज की महिला ने पति डॉ. विराज वर्धन के खिलाफ शहर के गोत्री थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत 2020 में कोलकाता में विराज की हुई सर्जरी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दर्ज कराई गई।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
एससीओ समिट में पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विदेश नीति में बदलाव के साथ वैश्विक पटल पर तेजी से बढ़ा भारत का दबदबा
उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भारत की बदली विदेश नीति और बढ़ते कूटनीतिक धमक की झलक मिली। बैठक में भारत ने चीन से दूरी बनाई, तो यूक्रेन युद्ध मामले में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को नसीहत देने से भी परहेज नहीं किया। दरअसल बीते कुछ सालों में भारत की विदेश नीति में अहम बदलाव आया है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
भारत में गूगल फेसबुक के एकाधिकार पर लगाम लगाने की तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में भी गूगल-फेसबुक के एकाधिकार पर लगाम की तैयारी
सरकार अमेरिका, यूरोप और दक्षिण कोरिया की तर्ज पर भारत में भी गूगल (अल्फाबेट) एवं फेसबुक जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के एकाधिकार पर लगाम कसने की तैयारी कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) गूगल और अन्य टेक कंपनियों की तकनीकी गैर-जिम्मेदारियों एवं भारतीय प्रकाशकों के साथ गैर-प्रतिस्पर्धी व्यवहार के खिलाफ कदम उठाने पर तेजी से काम कर रहा है। एक संसदीय समिति टेक दिग्गजों की मनमानी और एकाधिकार से जुड़ी चिंताओं पर विचार-विमर्श कर रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें