संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर का मुद्दा उठाने के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जिस देश ने अल-कायदा आतंकी ओसामा बिन लादेन की मेजबानी की और पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया, उसके पास उपदेश देने की साख नहीं है। वहीं, गत चैंपियन फ्रांस ने फुटबॉल विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षाबल लगातार गश्त कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...