फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala News: T20 फाइनल में भिड़ेंगे पाक-इंग्लैंड, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 13 Nov 2022 07:08 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार फाइनल मैच उतरेगी। 2007 में उसे भारत के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, 2009 में उसने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड की बात करें तो वह भी तीसरी बार फाइनल खेलेगा। वहीं, अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के पहले चरण की परीक्षा आज 30 शहरों के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही राजधानी की हवा बीते 24 घंटे में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, एनसीआर के शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार मध्यम होने की वजह से प्रदूषण के स्तर में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के सामने फाइनल में इंग्लैंड की चुनौती
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार फाइनल मैच उतरेगी। 2007 में उसे भारत के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, 2009 में उसने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इंग्लैंड की बात करें तो वह भी तीसरी बार फाइनल खेलेगा। 2010 में उसने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं, 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 - फोटो : अमर उजाला

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 का पहला चरण आज
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के पहले चरण की परीक्षा आज 30 शहरों के 31 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के लगभग 30 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा देंगे। इस बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
दिल्ली के आसमान में छाई धुंध - फोटो : ANI

दिल्ली-एनसीआर की हवा अब भी जहरीली, कल से राहत के आसार
राजधानी की हवा बीते 24 घंटे में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, एनसीआर के शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार मध्यम होने की वजह से प्रदूषण के स्तर में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 14 नवंबर से सतही हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाले पराली के धुएं की दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में हिस्सेदारी घटेगी, जिससे हवा के बेहतर होने की संभावना है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
Elon Musk - फोटो : ANI

एलन मस्क का एक फैसला पड़ गया भारी
दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी एलन मस्क के एक फैसले से दिग्गज अमेरीकी फार्मा कंपनी एली लिलि के 1,223 अरब रुपये डूब गए। मस्क का ट्विटर पर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लाना महंगा पड़ गया। फिलहाल कंपनी को अपना फैसला वापस लेना पड़ा है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
मेट्रो स्टेशन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो के 67 स्टेशनों पर मिलेंगे टिकट, कल से शुरू हो जाएगी बिक्री
प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 14 से 27 नवम्बर तक होने वाले इस आयोजन के लिए दिल्ली मेट्रो के 67 चयनित मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश के लिए टिकट मिलेंगे। दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों से सोमवार यानी 14 नवंबर से बिजनेस डेज (14 से 18 नवंबर) और जनरल पब्लिक डेज (19 से 27 नवंबर) के लिए इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) के लिए प्रवेश टिकट सुबह नौ बजे से शाम को चार बजे तक खरीदा जा सकता है। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया। - फोटो : ANI

एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने पांच माह पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। उन्होंने करीब 30 सालों तक एम्स में सेवा की। इस दौरान उन्हें निदेशक के तौर पर काम करने का मौका मिला। दो बार उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया। पद से हटने के बाद उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन को मंजूर कर लिया गया है। डॉ. गुलेरिया अगले साल अप्रैल में रिटायर हो रहे थे।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI

प्रशांत किशोर ने कहा- खुद नहीं लड़ूंगा चुनाव, पर जनता को 'बेहतर विकल्प' जरूर दूंगा
राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने शनिवार को खुद चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार किया, लेकिन अपने गृह राज्य बिहार के लिए एक 'बेहतर विकल्प' बनाने का वादा जरूर दोहराया। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में संबोधित करते हुए उन्होंने जद (यू) के नेताओं को जमकर लताड़ लगाई।      पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
क्रिप्टोकरेंसी। - फोटो : अमर उजाला

विश्व के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज से गायब हो गए ग्राहकों के 8054 करोड़, जांच जारी
क्रिप्टोकरेंसी के दीवानों के लिए बुरी खबर है। दुनिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक एफटीएक्स ने शुक्रवार को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन किया। लोग इस झटके से उबरे भी नहीं थे कि ग्राहकों के 100 करोड़ डॉलर या करीब 8054 करोड़ रुपये) एक्सचेंज से गायब होने का खुलासा हुआ।     पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

आईटी व बीपीएम कंपनियों में 6 माह में बढ़ेंगी नौकरियां
आर्थिक दबाव के कारण आईटी और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (बीपीएम) क्षेत्रों में सितंबर में नियुक्तियों में कमी देखी गई। लेकिन हाल में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि 51 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि अगले छह महीनों में भर्ती के मौके बढ़ेंगे।     पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
X-37B Orbital Test Vehicle-6 - फोटो : Twitter@AltSpaceForce

मानवरहित अमेरिकी सैन्य अंतरिक्ष विमान धरती पर लौटा
अमेरिका का एक मानवरहित सैन्य अंतरिक्ष विमान अपना छठा मिशन पूरा करके शनिवार तड़के धरती पर वापस लौट आया। इस विमान ने वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए रिकॉर्ड 908 दिन अंतरिक्ष में अपनी कक्षा में बिताए। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने दी है। छोटे अंतरिक्ष यान की तरह दिखने वाला सौर ऊर्जा से चलने वाला यह वाहन नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। इसका पिछला मिशन 780 दिनों तक चला था।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
Vintage Warplanes Crash - फोटो : वीडियो ग्रैब

डलास में दो पुराने युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, हवा में टकराकर गिरे
अमेरिका के टेक्सास प्रांत में दो पुराने युद्धक विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। संघीय विमानन प्रशासन के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक यह हादसा टेक्सास के डलास शहर में एक एयर शो के दौरान हुआ। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में कितने लोग सवार थे और इस दुर्घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें