सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
यूरोप में इस साल गर्मी की वजह से 15000 लोगों की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉ हंस हेनरी क्लूज ने सोमवार को कहा कि इस साल यूरोप में गर्मी की वजह से कम से कम 15,000 लोगों की मौत हो गई। क्लूज ने एक बयान में कहा कि "अब तक प्रस्तुत किए गए देश के आंकड़ों के आधार पर, यह अनुमान है कि 2022 में विशेष रूप से गर्मी के कारण कम से कम 15,000 लोगों की मृत्यु हुई है। जिसमें स्पेन में लगभग 4,000 मौतें, पुर्तगाल में 1,000 से अधिक, ब्रिटेन में 3,200 से अधिक और जर्मनी में लगभग 4,500 मौतें स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा गर्मी के तीन महीनों के दौरान दर्ज की गईं।" पढ़ें पूरी खबर...