ज्ञानवापी में पूजा की अनुमति को लेकर अनशन कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के जिला जज की अदालत में दाखिल श्री आदि विश्वेश्वर की पूजा-पाठ, राग-भोग की अनुमति के प्रार्थना पत्र पर आज सुनवाई होगी। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वोत्तमा नागेश वर्मा की अदालत में मामले की पोषणीयता (सुनने योग्य है या नहीं) पर सुनवाई होगी। वहीं, उत्तराखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह का विज्ञान भवन, नई दिल्ली में उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी क्रेडिट से जुड़ी सरकारी योजनाओं के लिए 'जन समर्थ पोर्टल' की भी शुरुआत करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...