फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: नैंसी पेलोसी के दौरे के बीच चीन की चेतावनी, आज होगी ओपेक की बैठक, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 03 Aug 2022 06:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चीन और अमेरिका की तनातनी के बीच अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार रात को ताइवान पहुंच गईं। नैंसी पेलोसी के मंगलवार को ताइपे में उतरने के तुरंत बाद, 21 चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में उड़ान भरी। वहीं, आज तेल उत्पादक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस के साथ अन्य देशों की बैठक होनी है। इसमें सितंबर में तेल के उत्पादन पर निर्णय लिया जाएगा। इस फैसले पर सभी की नजर है। साथ ही आज धरती पर बड़ी आफत आ सकती है। क्योंकि सूर्य के वायुमंडल में एक छेद से तेज गति वाली सौर हवाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकरा सकती हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
 

विज्ञापन

2 of 12
Nancy Pelosi in Taiwan - फोटो : Screen grab
नैंसी पेलोसी के दौरे के बीच चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी
चीन और अमेरिका की तनातनी के बीच अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार रात को ताइवान पहुंच गईं। नैंसी पेलोसी के ताइपे में उतरने के तुरंत बाद, 21 चीनी सैन्य विमानों ने ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में उड़ान भरी। चीन ने पेलोसी के ताइवान यात्रा को लेकर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी। पेलोसी धमकी को नजरअंदाज कर वहां पहुंची हैं। चीन ताइवान पर अपना दावा जता रहा है और पिछले 25 साल में इस स्वतंत्र द्वीप की यात्रा करने वाली पेलोसी अमेरिका की बड़ी नेता हैं।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
आज होगी ओपेक की बैठक
आज तेल उत्पादक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस के साथ अन्य देशों की बैठक होनी है। इसमें सितंबर में तेल के उत्पादन पर निर्णय लिया जाएगा। इस फैसले पर सभी की नजर है। ऐसी उम्मीद है कि सिंतबर में उत्पादन स्थिर रह सकता है। हालांकि सऊदी अरब तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित कर सकता है।  पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

आज धरती से टकराएगा सौर तूफान
धरती पर आज बड़ी आफत आ सकती है। क्योंकि सूर्य के वायुमंडल में एक छेद से तेज गति वाली सौर हवाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकरा सकती हैं। इससे एक मामूली जी-1 भू-चुंबकीय तूफान शुरू होने का अंदेशा है। भू-चुंबकीय तूफान से रेडियो सिग्नल में मुश्किल आ सकती है जिससे रेडियो संचालकों को भी व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जीपीएस इस्तेमाल करने वाले भी दिक्कतें महसूस कर सकते हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी आज गोरखपुर को देंगे 125 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री, मंदिर में फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर में एमएमएमयूटी में आयोजित रोजगार मेला में शामिल होंगे। वहां से निकलकर वह बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नगर निगम के 125 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण -शिलान्यास करेंगे। शाम को आयुक्त सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई

एहतियाती खुराक का काम पूरा होने के बाद बनेंगे नागरिकता कानून के नियम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बताया कि कोरोना की एहतियाती खुराक का काम पूरा होने के बाद नागरिकता कानून के नियम बनाए जाएंगे। शाह ने मंगलवार को बंगाल से भाजपा नेता शुवेंदु अधिकारी से बातचीत में यह जानकारी दी। दरअसल, अधिकारी ने शाह से मुलाकात के दौरान सीएए को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की थी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
शिवसेना विधायक उदय सामंत की कार पर पुणे में हमला। - फोटो : ANI

सीएम शिंदे समर्थक पूर्व मंत्री उदय सामंत की कार पर पुणे में हमला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल शिवसेना के बागी विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री उदय सामंत ने दावा किया कि अज्ञात लोगों के एक समूह ने मंगलवार शाम यहां काटराज इलाके में एक ट्रैफिक सिग्नल पर उनकी कार पर हमला किया। उदय सामंत ने कहा कि यह निंदनीय घटना है। महाराष्ट्र में इस तरह की राजनीति नहीं होती है। हमलावर के पास बेसबॉल स्टिक और पत्थर थे। मेरे आगे सीएम का काफिला जा रहा था। पुलिस जांच करेगी कि वे मेरा पीछा कर रहे थे या सीएम एकनाथ शिंदे का।
पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
मंकीपॉक्स (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : istock

कैलिफोर्निया में मंकीपॉक्स का कहर
अमेरिका में मंकीपॉक्स का तेजी से प्रसार हो रहा है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने मंकीपॉक्स के प्रकोप से निपटने के लिए राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है। यह कदम उठाने वाला कैलिफोर्निया तीन दिनों में दूसरा राज्य बन गया है। गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने कहा कि हम अधिक टीकों को सुरक्षित करने, जोखिम कम करने को लेकर जागरूकता बढ़ाने और समलैंगिक समुदाय के साथ खड़े होने के लिए संघीय सरकार के साथ काम करना जारी रखेंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सूर्य। - फोटो : Pixabay

एलियन और दूसरे ग्रहों में ताक-झांक के लिए सूर्य को बड़े टेलीस्कोप में बदलेगी नासा
एलियन का पता लगाने के लिए सूर्य को एक विशाल टेलीस्कोप में बदला जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने एक मिशन के तहत इस पर काम करेगी। वह इसके जरिये ब्रह्मांड या आकाशगंगा और एलियन ग्रहों पर नजर रखेगी। नासा ने इस मिशन को ‘सोलर ग्रैविटेशन लेंस प्रोजेक्ट’ का नाम दिया है।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
rajya sabha - फोटो : सोशल मीडिया

ओप्पो, वीवो और शाओमी ने की 7259 करोड़ की कर चोरी
चीन की मोबाइल फोन कंपनियों ओप्पो, वीवो और शाओमी ने करीब 7,259 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि राजस्व आसूचना विभाग (डीआरआई) की तरफ से बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद इन कंपनियों ने 512.46 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि डीआरआई ने ओप्पो के खिलाफ 4,389 करोड़ रुपये के सीमा शुल्क के लिए नोटिस जारी किया है।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
भारतीय बैडमिंटन टीम ने बर्मिंघम में रजत पदक हासिल किया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय बैडमिंटन टीम को फाइनल में मलेशिया ने 3-1 से हराया
भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। तब भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराया था।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
ऋषभ पंत ने नाबाद पारी खेली - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया, तीसरा टी-20 जीता
भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाए। कायल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार के 76 रन की बदौलत 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें