उत्तर भारत में भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बाधित हुआ, दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द रहीं। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिससे मैदानों में ठंड और बढ़ेगी। उधर, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अरावली के 91.3% पहाड़ी क्षेत्र कानूनी सुरक्षा से बाहर हो गए हैं, जिससे प्रदूषण और जल संकट का खतरा है। वहीं, बांग्लादेश में उन्मादी भीड़ ने सात साल की बच्ची को जलाकर मार डाला, भारत विरोधी नारे लगाए। अमेरिका के न्याय विभाग की वेबसाइट से जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 16 फाइल गायब हो गईं, जिनमें ट्रंप की फोटो भी शामिल है। वहीं, पीएम मोदी की कूटनीति से खाड़ी देशों के साथ भारत के रिश्ते मजबूत हुए हैं। उत्तर प्रदेश में होम्योपैथिक दवाओं की सरकारी खरीद दूसरे राज्यों की तुलना में 15 गुना महंगी पाई गई। वहीं, किश्तवाड़ की रतले बिजली परियोजना में 29 श्रमिकों में से 5 के आतंकियों से संबंध पाए गए हैं और कई का आपराधिक रिकॉर्ड है। दिल्ली में सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री फैल रही है, इस पर 60 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। खेल जगत की बात करें तो अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो रही है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में ग्रुप ए के सभी मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
दिल्ली-एनसीआर में भी शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। तस्व
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Weather: भीषण ठंड से कांपा उत्तर भारत; दिल्ली में 129 उड़ानें रद्द; पहाड़ों पर आज से बर्फबारी के आसार
पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक शनिवार को सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ाती रहीं। सुबह और रात के समय घने कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ गई हैं। दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह बाधित रहा। केवल दिल्ली में ही 129 उड़ानें रद्द हुईं। जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं, जिससे मैदानों में ठंड बढ़ना तय है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
अरावली पर्वत शृंखला पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
अरावली के अस्तित्व पर संकट: दिल्ली के अदृश्य प्रहरी की सुरक्षा में सेंध, शहर के हवा-पानी और भविष्य पर खतरा
अरावली के भविष्य पर 20 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संकट गहरा गया है। इस फैसले से आरावली का 91.3 फीसदी पहाड़ी क्षेत्र कानूनी सुरक्षा के दायरे से बाहर हो सकता है। पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला केवल भौगोलिक सीमा का बदलाव नहीं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण, जल संकट और मरुस्थलीकरण की ओर धकेलने वाला कदम साबित हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
बांग्लादेश में चरम पर बर्बरता, सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बांग्लादेश अशांत क्यों: उन्मादी भीड़ ने सात साल की बच्ची को जिंदा जलाया, हादी के जनाजे में भारत विरोधी नारे
बांग्लादेश में उन्मादी भीड़ की बर्बरता एक फिर देखने को मिली। शुक्रवार की देर रात उपद्रवियों ने एक घर को बाहर से बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें सात साल की बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। वहीं, कट्टरपंथी और भारत विरोधी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को दफनाए जाने के बाद बवाल मचाती उग्र भीड़ ने संसद भवन पर हमला करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
अमेरिका के राष्ट्रपति से जुड़ा है जेफरी एपस्टीन का विवाद
- फोटो : पीटीआई-एएनआई /.रॉयटर्स
US: न्याय विभाग की वेबसाइट से गायब हुईं जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 16 फाइल, ट्रंप की फोटो समेत अहम दस्तावेज शामिल
अमेरिका के न्याय विभाग (डीओजे) की वेबसाइट से जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों की 16 फाइल गायब हो गई हैं। इनमें एक फोटो भी शामिल है, जिसमें कथित तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नजर आ रहे हैं। ये फाइल वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद एक दिन से भी कम समय में गायब हो गईं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
पीएम मोदी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
Diplomacy: पीएम की कूटनीति से खाड़ी देशों के साथ रिश्तों को नई मजबूती, इन GCC सदस्यों से मिला सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत कूटनीति की वजह से पिछले एक दशक में खाड़ी देशों के साथ भारत के रिश्तों में नई मजबूती आई है। उनकी हालिया ओमान यात्रा कई मायने में मील का पत्थर है। जानकारों का मानना है कि ओमान संग मुक्त व्यापार समझौता अब खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के अन्य सदस्य देशों के साथ व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने में अहम होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
इतना फर्क...
- फोटो : अमर उजाला
UP Scam: दूसरे राज्यों की तुलना में 15 गुना महंगी खरीदी गईं होम्योपैथिक दवाएं, ऐसे उजागर हुईं अनियमितताएं
प्रदेश में दूसरे राज्यों की तुलना में 15 गुना तक महंगी होम्योपैथिक दवाओं की सरकारी खरीद की गई। प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), उत्तराखंड और ओडिशा में होम्योपैथिक दवाओं की खरीद से जुड़े जेम टेंडर के दस्तावेज की पड़ताल में ही दवा के दामों में कई गुना तक का अंतर सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
Jammu: रतले बिजली परियोजना के 29 श्रमिकों में से 5 के आतंकी संपर्क, सत्यापन रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर बन रहे रतले जल विद्युत परियोजना में काम रहे 29 श्रमिकों के पुलिस सत्यापन में चौंकाने वाले बात सामने आई है। इनमें पांच श्रमिकों के संपर्क सक्रिय एवं आत्मसमर्पण कर चुके आतंकियों से हैं। किसी का भाई तो किसी का पिता आतंकी है तो किसी के परिवार के सदस्य ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर सक्रिय हैं। 24 कर्मचारियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं और उनका आपराधिक रिकॉर्ड है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
सोशल मीडिया
- फोटो : Adobe Stock
Online Danger: लाइक-शेयर के नाम पर बचपन से खिलवाड़, सोशल मीडिया पर परोसी जा रही बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री
राष्ट्रीय राजधानी में सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री परोसी जा रही है और यह बेजा हरकत लोग महज लाइक और शेयर के नाम कर रहे हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट फॉर वूमेन एण्ड चिल्ड्रन (एसपीयूडब्ल्यूएसी) ने विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 60 प्राथमिकी इस वर्ष यानी एक जनवरी से लेकर 15 दिसंबर तक दर्ज करवाई हैं। हालांकि इनका देखना (व्यू) और भेजना (शेयर) काफी कम है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
भारत बनाम पाकिस्तान (अंडर-19 एशिया कप फाइनल)
- फोटो : bcci
IND U19 vs PAK U19 Final Asia Cup 2025: फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर, आयुष-सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम रविवार को आईसीसी अकादमी में खेले जाने वाले अंडर-19 एशिया कप फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ उतरते हुए रिकॉर्ड 9वां खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने ग्रुप ए के सभी मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया था, जबकि पाकिस्तान को ग्रुप चरण में एकमात्र हार भारत के हाथों झेलनी पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर
Madhuri Dixit: दोनों बेटों ने कॉलेज पहुंचने के बाद देखीं माधुरी दीक्षित की फिल्में, धक-धक गर्ल ने किया खुलासा
'धक-धक गर्ल' के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं। उनकी खूबसूरती, अभिनय और डांस के दर्शक दीवाने रहे हैं। मगर, उनके दोनों बेटे रियान और अरिन काफी समय तक इस बात से अनजान रहे कि उनकी मां बॉलीवुड की इतनी बड़ी अभिनेत्री हैं। मां के स्टारडम से वे अपनी कॉलेज लाइफ में जाकर रूबरू हुए। इसका खुलासा हाल ही में माधुरी दीक्षित ने किया है। पढ़ें पूरी खबर