फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: अयोध्या में रामलला का अभिषेक आज; यूपी में फिर बढ़ी SIR की तारीख, नए साल से पहले फूड डिलीवरी पर संकट

Wed, 31 Dec 2025 06:00 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर रामलला का अभिषेक आज पूरे विधि-विधान से किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ध्वजारोहण भी करेंगे। वहीं महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की तस्वीर एक-सी नहीं दिख रही है, कहीं गठबंधन साथ चुनाव लड़ रहा है तो कहीं अलग-अलग, खासकर पुणे, लातूर और जालना में हालात अलग नजर आ रहे हैं। यूपी में एसआईआर की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है और अब इसकी पहली कच्ची सूची 6 जनवरी को जारी होगी। दूसरी ओर, गिग वर्कर्स की हड़ताल के चलते आज यानी 31 दिसंबर को फूड डिलीवरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे ग्राहकों और रेस्तरां दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच उत्तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में दो लोको ट्रेन आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में चीख-पुकार सुनाई दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
राम मंदिर के शिखर पर लहराता ध्वज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज होगा रामलला का अभिषेक
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर बुधवार को रामलला का भव्य अभिषेक होगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षा मंत्री सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहकर विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे। वह परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे। भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर चल रहे पाटोत्सव के अंतर्गत यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार - फोटो : एजेंसी/अमर उजाला

Maharashtra Civic Polls: निकाय चुनाव में कहीं साथ तो कहीं अलग महायुति
महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) की एकता जगह-जगह अलग-अलग रंग दिखा रही है। पुणे में जहां गठबंधन बनाए रखने के दावे हो रहे हैं, वहीं लातूर और जालना में सहयोगी दल अलग राह पकड़ते नजर आ रहे हैं। राज्य में निकाय चुनाव के लिए 2 जनवरी तक नाम वापसी का समय है। तब तक कुछ शहरों में समझौते की गुंजाइश बाकी है। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
उत्तर प्रदेश में एसआईआर - फोटो : डीडी न्यूज

यूपी में फिर बढ़ी SIR की समय सीमा
चुनाव आयोग ने एक बार फिर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तिथियां संशोधित कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार, अब कच्ची मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी को होगा। पहले यह तिथि 31 दिसंबर घोषित की गई थी। इसी तरह से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
फूड डिलीवरी एजेंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

आज ठप हो सकती है फूड डिलीवरी
नए साल के जश्न पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट और जेप्टो जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के गिग वर्कर्स ने आज यानी 31 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल का एलान कर रखा है। अगर आप न्यू ईयर पार्टी के लिए ऑनलाइन खाना या जरूरी सामान मंगाने की सोच रहे हैं, तो आपको निराशा हाथ लग सकती है। क्रिसमस पर हुई सांकेतिक हड़ताल के बाद, अब वर्कर्स यूनियनों ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है, जिससे साल के सबसे व्यस्त दिन डिलीवरी सेवाएं पूरी तरह ठप होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
टीएचडीसी टनल में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चमोली में बड़ा हादसा: दो लोको ट्रेन आपस में टकराईं
चमोली में देर रात बड़ा हादसा हो गया। टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के अंदर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हुए हैं। जलविद्युत परियोजना की 13 किलोमीटर लंबी सुरंग में 100 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
बेस्ट बस हादसे की तस्वीर - फोटो : पीटीआई

बेस्ट बस हादसे को लेकर अधिकारियों ने किया बड़ा दावा
मुंबई के भांडुप (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के पास हुए दर्दनाक बेस्ट बस हादसे को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हादसे में शामिल इलेक्ट्रिक बस तकनीकी रूप से पूरी तरह ठीक थी और दुर्घटना की मुख्य वजह मानवीय चूक हो सकती है। सोमवार रात इलेक्ट्रिक बस अचानक अनियंत्रित होकर पैदल यात्रियों पर चढ़ गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। बस बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के बेड़े का हिस्सा थी। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
व्हाइट हाउस - फोटो : ANI

ड्रोन और मिसाइल कारोबार पर अमेरिका की सख्ती
अमेरिका ने ईरान के ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े कथित नेटवर्क पर बड़ा कदम उठाते हुए ईरान और वेनेजुएला के 10 लोगों और कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह गतिविधियां अमेरिका और उसके मध्य पूर्वी सहयोगियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
18 साल की काम्या ने साउथ पोल किया फतह - फोटो : X @indiannavy

18 साल की काम्या ने साउथ पोल फतह कर रच दिया इतिहास
भारतीय नौसेना अधिकारी की बेटी और नेवी चिल्ड्रन स्कूल की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो साहस, अनुशासन और संकल्प की मिसाल बन गया है। महज 18 वर्ष की उम्र में काम्या ने दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) तक स्की कर पहुंचकर इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बन गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

भारत ने श्रीलंका को 5-0 से क्लीन स्वीप किया
भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवां टी20 मुकाबला 15 रन से अपने नाम किया। भारत ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज 5-0 से अपने नाम की और श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए हसिनी परेरा और इमिशा दुलानी ने अर्धशतक लगाए, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने घर में 5-0 से जीत दर्ज की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
लव एंड वॉर - फोटो : एक्स

रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' की देरी से अटकी 'रामायण' की टाइमलाइन
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन इसी बीच उनकी एक मच अवेटेड फिल्म की देरी ने उनके फैंस को मायूस कर दिया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ अब तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी। पहले यह फिल्म मार्च 2026 में सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसके अगस्त या सितंबर 2026 तक टलने की चर्चा है। इस बदलाव का असर केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रणबीर कपूर की दूसरी मेगा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ की योजना भी इससे प्रभावित हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें