उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए आज पीएम मोदी 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इसे आगामी चुनावों के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान करेंगे। दूसरी ओर, उत्तर भारत में आने वाले चार-पांच दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने से राहत मिलने की संभावना है। उधर, दिल्ली में एमसीडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है, जहां आम आदमी पार्टी के चुनाव से दूर रहने के कारण मुकाबला मुख्यतः भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमट गया है। वहीं, किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए दोनों देशों के ऐतिहासिक रिश्तों को रेखांकित किया। उधर, महाराष्ट्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले प्री-मैपिंग का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, हालांकि शहरी क्षेत्रों में इसकी रफ्तार धीमी है। वहीं, डिजिटल भारत की दिशा में यूपीआई के जरिए एनपीएस खाता खोलने जैसी नई सुविधाएं भी जल्द शुरू होने वाली हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
यूपी में एक्सप्रेस-वे का जाल।
- फोटो : अमर उजाला
Ganga Expressway: 12 शहर, 36 हजार करोड़ का खर्च, 19 साल बाद हकीकत बनने जा रहे 2007 के सपने में क्या-क्या खास?
उत्तर प्रदेश ने बीते कुछ वर्षों में हाईवे और एक्सप्रेस-वे का जाल तेजी से बिछा है। नोएडा और आगरा के बीच बने एक्सप्रेस-वे के बाद से राज्य में अब तक पांच एक्सप्रेस-वे अस्तित्व में आ चुके हैं। अब 29 अप्रैल यानी आज (बुधवार) उत्तर प्रदेश में छठवें एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन यूपी के नए-नवेले गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर देंगे। 594 किलोमीटर लंबे इस ई-वे को यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा के लिए सत्ता के रास्ते के तौर पर भी देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज
- फोटो : ANI
बंगाल के रण का अंतिम चरण: ममता बचा पाएंगी अपना गढ़ या भाजपा लगाएगी सेंध, आज जनता करेगी फैसला
पश्चिम बंगाल में बहुप्रतीक्षित विधानसभा चुनावों का दूसरा चरण आज (बुधवार) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगा। इस चरण में 142 सीटों के लिए 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सत्ता से बेदखल करने के लिए कोशिश में जुटी है। वहीं, टीएमसी लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
अगले पांच दिनों में बारिश दे सकती है राहत
- फोटो : ANI
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, उत्तर भारत में चार से पांच दिन तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार
पिछले चार-पांच दिनों से भीषण लू और चिलचिलाती गर्मी की मार झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के लोगों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतर इलाकों में बादल छाए, तेज हवाएं चलीं और हल्की बौछारें पड़ीं। इससे तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों के दौरान भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है, जिससे भीषण गर्मी से फौरन राहत जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
Delhi Mayor: एमसीडी को आज मिलेगा नया महापौर, आप के पीछे हटने से चुनाव एकतरफा; कांग्रेस किनारे... भाजपा मजबूत
एमसीडी को बुधवार को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है। कुछ अप्रत्याशित नहीं हुआ तो दोनों पदों के लिए होने वाला चुनाव निकाय में भाजपा पार्षदों की संख्या के हिसाब से एकतरफा माना जा रहा है। मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने न उम्मीदवार उतारे हैं और न मतदान में भागीदारी के लिए रुख स्पष्ट किया है। ऐसे में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
किंग चार्ल्स
- फोटो : एक्स/@द रॉयल फैमिली
किंग चार्ल्स- III का US कांग्रेस में संबोधन: साझा रिश्तों पर दिया जोर, ट्रंप पर हमले की निंदा कर कही ये बात
किंग चार्ल्स तृतीय ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वर्तमान समय की अनिश्चितता के दौर को स्वीकार करते हुए अमेरिका और ब्रिटेन के बीच के ऐतिहासिक और मजबूत रिश्तों पर जोर दिया।। यह संबोधन अमेरिका की ब्रिटेन से आजादी की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुआ। चार्ल्स ने कहा कि इतने लंबे समय से दोनों देशों की किस्मत एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
क्या है एनपीएस और ओपीएस?
- फोटो : istock
पीएफआरडीए व एनपीसीआई में करार: यूपीआई से अब एक क्लिक में खुलेगा एनपीएस खाता, पेंशन की राह आसान
भारत में डिजिटल क्रांति अब सिर्फ भुगतान तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के रास्ते भी आसान बना रही है। आने वाले समय में आपको यूपीआई के जरिये बस एक क्लिक में एनपीएस खाता भी खोलने की सुविधा मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर
- फोटो : ANI
चिंताजनक: हर साल पिघल रही 1,390 करोड़ टन बर्फ, जल सुरक्षा पर संकट; तेजी से खाली हो रहे एशिया के हिम जल भंडार
एशिया की जीवनरेखा हिमालय, तिब्बती पठार और आसपास की पर्वत शृंखलाओं में मौजूद ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहे हैं। वैज्ञानिकों के ताजा अध्ययन के अनुसार हाई माउंटेन एशिया क्षेत्र से हर साल औसतन 1,390 करोड़ टन बर्फ खत्म हो रही है, जिसके चलते पिछले दो दशकों में करीब 27,800 करोड़ टन बर्फ गायब हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
पश्चिम बंगाल में एसआईआर पर सियासी बवाल
- फोटो : PTI
Maharashtra: एसआईआर से पहले प्री-मैपिंग का काम 66% से ज्यादा पूरा, प्रक्रिया में शहरी इलाके छूटे पीछे
महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए प्री-मैपिंग का काम 66.42 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि गढ़चिरौली जिले ने 90.51 प्रतिशत के साथ राज्य में सबसे अधिक प्रगति दर्ज की है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में इस प्रक्रिया में धीमी गति देखी जा रही है, जहां मुंबई उपनगरीय, पुणे और ठाणे जैसे जिलों में 50 प्रतिशत से भी कम प्रगति हुई है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
आमिर खान और गौरी स्प्रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरी स्प्रैट को लेकर आमिर खान का इमोशनल खुलासा, खुद को बताया ‘बहुत लकी’; कहा- ‘अब जाकर मुकम्मल हुआ हूं’
आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बीच काफी अंडरस्टेंडिंग देखने को मिलती है। हाल ही में आमिर खान अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर चर्चा की थी, जहां उन्होंने गौरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने गौरी के साथ रहने पर खुदको ‘बहुत लकी’ बताया। पढ़ें पूरी खबर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Trump New Tariff: शीर्ष कोर्ट से खारिज टैरिफ की जगह नया शुल्क ला सकते हैं ट्रंप, जानें कर रहे क्या तैयारी
फरवरी में अमेरिकी शीर्ष कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ रद्द करने के बाद ट्रंप ने उसकी जगह अस्थायी आयात कर लागू किए। ये अस्थायी कर अब तीन माह से भी कम समय में खत्म हो रहे हैं। ट्रंप प्रशासन अब अमेरिकी राजकोष में राजस्व प्रवाह बनाए रखने और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के चारों ओर राष्ट्रपति की संरक्षणवादी नीति को मजबूत करने के लिए अधिक स्थायी टैरिफ लागू करने के प्रयास कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर