अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के साथ ही पश्चिम एशिया में शांति की दिशा में नई उम्मीद जगी है। वहीं, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी को सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के संकेत मिले हैं। दूसरी ओर, केंद्र सरकार मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक फिर से लाने की तैयारी में है। फीफा विश्व कप में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दमदार जीत दर्ज की। जबकि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति सभी 17 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को पश्चिम एशिया संकट से निपटने में अहम और भरोसेमंद साझेदार बताया। उधर, दिल्ली-एनसीआर में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में टेलीग्राम को संगठित अपराध गतिविधियों का बड़ा केंद्र बताया गया है। महाराष्ट्र में शिवसेना में लगातार हो रही टूट से ठाकरे परिवार की राजनीतिक साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की नई गाइडलाइन में मोटापे को केवल वजन बढ़ने की समस्या नहीं, बल्कि दिल, किडनी और मेटाबॉलिक बीमारियों की प्रमुख जड़ बताया गया है। एक ही क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन
2 of 11
अमेरिका ईरान शांति समझौता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
US Iran Peace Deal: ट्रंप और पेजेशकियन ने अमेरिका-ईरान समझौते पर किए हस्ताक्षर, जानें मसौदे की 14 शर्तें
पश्चिम एशिया में शांति की ओर एक और कदम आगे बढ़ चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर सहमति जताते हुए हस्ताक्षर कर दिए हैं। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, ट्रंप ने बुधवार शाम को वर्साय पैलेस में आयोजित रात्रिभोज के दौरान अमेरिका-ईरान समझौते के मसौदे पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
अब तक की जांच में कई नामों का खुलासा, क्या दर्ज होगी एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राम मंदिर चंदा चोरी: एसआईटी को मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सुबूत, टिन्नू यादव से लंबी पूछताछ
श्रीराम मंदिर की दान की राशि में हेरफेर के मामले में एसआईटी (विशेष जांच दल) की तफ्तीश तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे आशंका है कि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई थी ताकि रकम पार कर सुबूत मिटाए जा सकें। जांच टीम ने रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से भी लंबी पूछताछ की है। वहीं, निगरानी करने वाले असल जिम्मेदार एसआईटी के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
संसद
- फोटो : अमर उजाला
Politics: मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन को हर हाल में लागू करने की रणनीति
तृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट से उत्साहित मोदी सरकार ने महिला आरक्षण एवं परिसीमन के लिए संविधान संशोधन विधेयक को मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए सरकार की ओर से जहां गैरकांग्रेसी दलों से नए सिरे से संपर्क साधा जा रहा है, खासतौर पर द्रमुक को विधेयक में हर राज्य में आनुपातिक आधार पर 50 फीसदी सीटें बढ़ाने संबंधी प्रावधान जोड़ने का आश्वासन दिया गया है। द्रमुक के साथ त्रिभाषा फाॅर्मूले पर भी बीच का रास्ता निकालने पर बातचीत हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
इंग्लैंड ने क्रोएशिया को हराया
- फोटो : Fifa.com
England vs Croatia: हाफ टाइम तक बराबरी, दूसरे हाफ में इंग्लैंड का हमला; क्रोएशिया की वापसी पर फिरा पानी
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से शिकस्त दी। डलास स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल दागे, जबकि जूड बेलिंघम और मार्कस रैशफोर्ड ने भी गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरी ओर, क्रोएशिया के लिए मार्टिन बातुरिना और पीटर मूसा ने गोल किए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को हार से नहीं बचा सकी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव आज: महायुति गठबंधन का 12 सीटों पर दबदबा बनाने का प्रयास, पांच पर निर्विरोध जीते
भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन गुरुवार को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में सभी 17 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। महाराष्ट्र विधान परिषद की 12 सीटों पर ही मतदान होना है, क्योंकि पांच सीटों पर महायुति उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
G7 Summit: पश्चिम एशिया संकट में भारत की भूमिका पर ट्रंप ने कही ऐसी बात, पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत को क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने में एक अहम साझेदार बताया। कहा कि भारत एक 'भरोसेमंद सहयोगी' है और पश्चिम एशिया के संकट से निपटने में 'बड़ी भूमिका' निभा रहा है। ट्रंप ने यह बात फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद कही। इस बातचीत में समुद्री सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और खाड़ी क्षेत्र की बदलती भू-राजनीतिक स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
कुछ दिन मौसम सुहावना बने रहने की भी संभावना है।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम: आज नया पश्चिम विक्षोभ देगा दस्तक, इतने दिन बारिश की संभावना, पढ़ें पूर्वानुमान
दिल्ली में अगले छह दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यही नहीं, कुछ दिन मौसम सुहावना बने रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक देगा। इसका असर रात या 19 जून की सुबह देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार, 17 से 22 जून के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। ऐसे में 18, 19, 20 और 21 जून को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
Telegram App
- फोटो : FREEPIK
नीट-यूजी : टेलीग्राम संगठित अपराध का केंद्र, कई देश लगा चुके हैं रोक; एजेंसियों की पहुंच से दूर करता है काम
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय का दावा है कि टेलीग्राम एप संगठित आपराधिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बन चुका है। इस पर ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय हैं, जो डाटा चोरी, फेक फ्रॉड टूल्स व मनी लॉन्ड्रिंग के जरिये सालाना 27-36 अरब डॉलर कमाते हैं। टेलीग्राम का एक दशक से भी ज्यादा समय का रिकॉर्ड रहा है कि यह बिना किसी देश के अधिकार क्षेत्र में आए एजेंसियों की पहुंच से दूर रहकर काम करता रहा है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ठाकरे ब्रांड की साख पर लगा बट्टा: बाल ठाकरे के समय एक बार, उद्धव के कार्यकाल में चार बार टूट चुकी शिवसेना
महाराष्ट्र की राजनीति में खुद को बाघ के रूप में पेश करने वाली शिवसेना में टूट का इतिहास बनता जा रहा है। 1966 में शिवसेना के संस्थापक प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने संगठन को मजबूत जनाधार दिया, लेकिन पार्टी में कई बार बड़े विभाजन भी हुए। बाल ठाकरे के समय में जहां शिवसेना में एक बड़ी टूट दर्ज हुई, वहीं उद्धव के नेतृत्व में पार्टी को कई बड़े झटके झेलने पड़े। ताजा मामला शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों का विद्रोह है जिससे ठाकरे ब्रांड की साख को एक बार फिर बट्टा लगा हैं। पढ़ें पूरी खबर
दिल और किडनी की बीमारियों की भी जड़ है मोटापा, हृदय रोग विशेषज्ञों के संगठन ने पहली बार जारी की गाइडलाइन
अगर आप सोचते हैं कि मोटापा सिर्फ शरीर का वजन बढ़ने की समस्या है, तो तुरंत इस सोच को बदल दीजिए। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने पहली बार एक गाइडलाइन जारी किया है। इसमें कहा है कि मोटापा सिर्फ एक जोखिम कारक नहीं, बल्कि दिल, किडनी और मेटाबॉलिक बीमारियों की जड़ भी है। पढ़ें पूरी खबर