राज्यसभा चुनाव 2026 में क्रॉस वोटिंग ने सियासी समीकरण बदल दिए और एनडीए ने 9 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस और बीजद को एक-एक सीट मिली। उधर अफगानिस्तान में पाकिस्तान के कथित हवाई हमले से तबाही मची है, तालिबान ने काबुल के एक अस्पताल पर बमबारी में 400 लोगों की मौत का आरोप लगाया है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान को परमाणु हथियार मिलना दुनिया के लिए खतरा होगा। वहीं मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18-20 मार्च के बीच कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
एनडीए ने जीतीं नौ सीटें; कांग्रेस और BJD के खाते में आई एक-एक सीट
बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की। बिहार में हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद राज्यसभा की पांचों सीटों एनडीए ने क्लीन स्वीप किया। ओडिशा में भाजपा ने तीन सीटें जीतीं, तो एक बीजद के खाते में गई। हरियाणा में एक सीट पर भाजपा और एक पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
3 of 11
पाकिस्तान ने काबुल में किए हवाई हमले (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI/Reuters
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी सेना पर काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाकर हवाई हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह बताया कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों की संख्या 400 है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
Harish Rana Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज से हरीश का पानी भी होगा बंद, नहीं दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट
एम्स में हरीश राणा को मंगलवार यानी आज से पानी भी देना बंद कर दिया जाएगा। इस तरह वे धीरे-धीरे इस दुनिया से अलविदा कहेंगे। सोमवार को मेडिकल कमेटी की बैठक हुई। जिसमें निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। हरीश को कोई ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जा रहा है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
5 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
ट्रंप बोले- ईरान को परमाणु हथियार मिलना दुनिया के लिए बर्बादी
ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि कोई यह मानता है कि ईरान को परमाणु हथियार मिलने चाहिए, तो वह गलत है। उन्होंने कहा वे इसका इस्तेमाल एक घंटे या एक दिन के भीतर कर देंगे। वे इसका इस्तेमाल करेंगे और पूरे पश्चिम एशिया को तबाह कर देंगे, न कि सिर्फ इस्राइल को। ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि यदि ईरान को परमाणु हथियार मिल जाता है, तो दुनिया का एक बहुत बड़ा हिस्सा तबाह हो जाएगा और इसका इस्तेमाल लगभग तुरंत ही किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
देश में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय
- फोटो : ANI
कई राज्यों में 18-20 मार्च के दौरान गरज के साथ बारिश
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट की है। हिमालयी क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर हिमपात और घाटियों व आसपास के मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे सटे आसपास के मैदानी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते 18 से 20 मार्च के दौरान इन इलाकों में बारिश और तूफानी हवाओं के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
सीएम ममता ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा।
- फोटो : PTI
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात चुनाव आयोग के अधिकारियों ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर चार शीर्ष राज्य अधिकारियों के अचानक ट्रांसफर पर गहरी चिंता और आश्चर्य जताया। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उन्हें यह पत्र लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि 15 और 16 मार्च को आयोग ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के एकतरफा स्थानांतरण के निर्देश जारी किए। ममता बनर्जी ने कहा ऐसे व्यापक ट्रांसफर बिना किसी ठोस कारण, चुनाव से जुड़े किसी उल्लंघन या गलत आचरण के आरोप के बिना किए गए हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
8 of 11
कटड़ा मां वैष्णो देवी के दरबार का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर वैष्णो देवी यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंध कड़े
आगामी 19 मार्च से शुरू होने जा रहे चैत्र नवरात्र के दौरान वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कमर कस ली है। उपराज्यपाल के निर्देशों के बाद सीईओ सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की समीक्षा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यात्रा मार्ग पर आरएफआईडी कार्ड प्रणाली का सख्ती से पालन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
होर्मुज जलडमरूमध्य
- फोटो : Amar Ujala
ईरान ने कसा होर्मुज जलडमरूमध्य में शिकंजा
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया और इसके खत्म होने के कोई संकेत भी नहीं मिल रहे हैं। ईरान ने समुद्री परिवहन के लिए प्रमुख मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य में शिकंजा और कस दिया है। इन घटनाक्रमों से वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंकाएं और अधिक बढ़ गई हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई के हवाले से तसनीम समाचार एजेंसी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुश्मन देशों के लिए बंद है, मित्र देशों के लिए नहीं। पढ़ें एक क्लिक पर...
10 of 11
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayushmannk
आयुष्मान ने गाया 'साड्डी गली' का नया वर्जन, वायरल हो रहा वीडियो
एक्टर-सिंगर आयुष्मान खुराना ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने मशहूर गाने 'साड्डी गली' का एक नया वर्जन रिलीज किया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आयुष्मान ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गिटार बजाते हुए इस नए वर्जन को गाते हुए नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विश्वकप में अपने प्रदर्शन और प्रशंसकों पर क्या बोले सैमसन?
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि छोटे शहर से आने वाला खिलाड़ी भी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर चमक सकता है। दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में खुद सैमसन को भी अपने प्रदर्शन को लेकर ज्यादा भरोसा नहीं था। पढ़ें एक क्लिक पर...