मुलायम सिंह से मिले सीनियर लीडर्स, बोले- हम सब नेताजी के साथ
बोफोर्स घोटाले के 30 साल बाद 145 M-777 होवित्जर तोप खरीदेगा भारत
विवादित चिट्ठी लिखने वाले MLC उदयवीर को मुलायम ने पार्टी से किया बाहर
'हनी ट्रैप' के आरोपों पर वरुण गांधी का ओपन लेटर, कहा- 'एलन से कभी नहीं मिला'
'मनसे' पर बरसे नसीरुद्दीन, पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर सुनाई खरी-खरी
विज्ञापन
2 of 6
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : file photo
मुलायम सिंह से मिले सीनियर लीडर्स, बोले- हम सब नेताजी के साथ
सपा में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता आगे आए हैं। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमण सिंह और किरनमय नंदा ने सपा सुप्रीमों से मुलाकात की।
विज्ञापन
3 of 6
बोफोर्स घोटाले के 30 साल बाद 145 M-777 होवित्जर तोप खरीदेगा भारत
भारत और अमेरिका के सामरिक रिश्ते इस समय एक नई ऊंचाई पर हैं और इसी की अगली कड़ी में भारत, अमेरिका 145 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। यह सौदा करीब 5000 करोड़ रुपये का होगा। गौरतलब है कि 1980 के दशक में बोफोर्स घोटाले के सामने आने के बाद से तोपों की खरीद के लिए यह पहला सौदा होगा।
4 of 6
विवादित चिट्ठी लिखने वाले MLC उदयवीर को मुलायम ने पार्टी से किया बाहर
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह को विवादित चिट्ठी लिखने वाले एमएलसी उदयवीर सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया गया है। शिवपाल सिंह ने बताया कि नेताजी की सहमति से ये फैसला लिया गया है। मैनपुरी, एटा, मथुरा सीट से एमएलसी उदयवीर समाजवादी युवजन सभा व छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
'हनी ट्रैप' के आरोपों पर वरुण गांधी का ओपन लेटर, कहा- 'एलन से कभी नहीं मिला'
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक पत्र जारी कर अमेरिकी व्हिसलब्लोअर एडमंड एलन के 'हनी ट्रैप' के आरोपों को खारिज किया है। 'देश की जनता' को संबोधित अपने पत्र में वरुण गांधी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। वरुण ने कहा है कि वह किसी एडमंड एलन को नहीं जानते और दोनों की कभी भी मुलाकात नहीं हुई।
मनसे' पर बरसे नसीरुद्दीन, पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर सुनाई खरी-खरी
ऐ दिल है मुश्किल फिल्म की रिलीज से संकट के बादल छंटने के बाद MNS की बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कड़ी निंदा की है। शाह ने कहा कि उनके (मनसे) लिए बॉलीवुड एक आसान टारगेट है। वे फिल्में देखने से ज्यादा उन्हें टारगेट करने में एन्जॉय करते हैं।