पटना हाइकोर्ट ने खारिज की बिहार में शराबबंदी, अब मिल सकेगी शराब
'सर्जिकल स्ट्राइक' के सबूत मिटाने में जुटा पाकिस्तान, नवाज शरीफ ने की आपात बैठक
स्वच्छता सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- अगर हम ठान ले तो बजट हो न हो, स्वच्छता जरूर आएगी
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, अखनूर सेक्टर में भारी गोलीबारी
भिवानी: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो संग हादसा, 9 श्रद्धालु मरे, 14 घायल
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : Getty
पटना हाइकोर्ट ने खारिज की बिहार में शराबबंदी, अब मिल सकेगी शराब
बिहार में नीतिश कुमार की सरकार को गहरा झटका लगा है। पटना हाइकोर्ट ने बिहार में शराबबंदी के फैसले को गलत कहा है बिहार में अब शराब फिर से बिक सकेगी।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : PTI
'सर्जिकल स्ट्राइक' के सबूत मिटाने में जुटा पाकिस्तान, नवाज शरीफ ने की आपात बैठक
उड़ी हमले के जवाब में भारतीय सेना की 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना के हाथों मारे गए आतंकियों के शवों को चुपचाप दफना दिया गया है।
4 of 6
अदालत
- फोटो : Reuters
सुप्रीम कोर्ट ने कहा तमिलनाडु को मिले कावेरी का जल, कर्नाटक बोला नहीं दे सकते
कावेरी नदी को लेकर घमासान खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कर्नाटक के कावेरी का जल तमिलनाडु को न देनें के बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर आदेश दिया है कि कर्नाटक एक से छह अक्टूबर के बीच तमिलनाडु को 6000 क्यूसेक पानी रोज दे। साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन दिनों के अंदर कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड की स्थापना और कार्य शुरू करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि हम नहीं चाहते ऐसी स्थिति आए जिसमें कड़े कानून का इस्तेमाल करना पड़े। कोर्ट ने बोर्ड से कहा है कि एक हफ्ते में पूरे मामले पर एक रिपोर्ट पेश करे। वहीं कर्नाटक पानी न छोड़ने की अपनी बात पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Self
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, अखनूर सेक्टर में भारी गोलीबारी
पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया हुआ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है । बीती रात अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से लगातार कई घंटों तक फायरिंग की गई है ।
भिवानी: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो संग हादसा, 9 श्रद्धालु मरे, 14 घायल
हरियाणा के भिवानी जिले में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 श्रद्धालु घायल हो गए। मरने वाले सभी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जोकि राजस्थान के हनुमागढ़ जिले में स्थित गुग्गा माड़ी में माथा टेकने के बाद पंजाब वापस लौट रहे थे।