#. काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट पहुंचे सलमान, सैफ, तब्बू और सोनाली बेंद्रे
#. ओपिनियन पोल: यूपी, उत्तराखंड में भाजपा आगे, गोवा में केजरीवाल को मिलेंगी सिर्फ 2 सीटें
#. तो सरकारी कंपनियों में अपने नेताओं को उच्च पदों पर बैठा रही है भाजपा?
#. यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे मेघालय के गवर्नर वी. षणमुगनाथन का इस्तीफा
#. अखिलेश ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- अभी न पेश करें बजट
विज्ञापन
खबरें फटाफटः अब तक की पांच बड़ी खबरें
2 of 6
गणतंत्र दिवस, सलमान खान
- फोटो : SELF
#. काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट पहुंचे सलमान, सैफ, तब्बू और सोनाली बेंद्रे
काला हिरण शिकार मामले में फंसे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शुक्रवार को जोधपुर कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे। सलमान के अलावा इस मामले में फंसे सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और तब्बू भी कोर्ट में पेश हुए। चारों कलाकार आज कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
खबरें फटाफटः अब तक की पांच बड़ी खबरें
3 of 6
#. ओपिनियन पोल: यूपी, उत्तराखंड में भाजपा आगे, गोवा में केजरीवाल को मिलेंगी सिर्फ 2 सीटें
द वीक-हंसा रिसर्च के ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, जबकि उत्तराखंड में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार में आ रही है। वहीं, पंजाब में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी। हालांकि इसके बावजूद भी कांग्रेस को पंजाब में सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद करनी होगी।
खबरें फटाफटः अब तक की पांच बड़ी खबरें
4 of 6
shazia ilmi
- फोटो : facebook
#. तो सरकारी कंपनियों में अपने नेताओं को उच्च पदों पर बैठा रही है भाजपा?
प्रधानमंत्री मोदी बेशक राजनीति में भाई-भतीजावाद का विरोध करने का दावा करते रहे हों लेकिन सावर्जनिक जीवन में खुद पार्टी इन नियमों का पालन करती नहीं दिखती। यूपीए की नीतियों पर चलते हुए भाजपा ने भी देश की टॉप पब्लिक सेक्टर कंपनियों में उच्च पदों पर अपने नेताओं को बैठाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
खबरें फटाफटः अब तक की पांच बड़ी खबरें
5 of 6
वी. षणमुगनाथन का इस्तीफा
- फोटो : Facebook
#. यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे मेघालय के गवर्नर वी. षणमुगनाथन का इस्तीफा
मेघालय के गवर्नर वी. षणमुगनाथन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन सूत्रों के मुताबिक मेघालय की स्थानीय मीडिया में कथित यौन उत्पीड़न की खबरें आने के बाद बढ़े विवाद के चलते वी. षणमुगनाथन ने इस्तीफा दिया है। इन खबरों में उन्हें यौन दुर्व्यवहार का आरोपी बताया जा रहा था।
#. अखिलेश ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- अभी न पेश करें बजट
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर बजट चुनाव बाद पेश करने की अपील की है। अखिलेश ने पत्र में लिखा कि निर्वाचन आयोग ने भारत सरकार को निर्देश दिया है कि आने वाले बजट में आचार संहिता से प्रभावित 5 पांच राज्यों में किसी विशेष योजना की घोषणा न करें।