मायावती बोलीं- दूध के धुले नहीं हैं मोदी, कांग्रेस और केजरीवाल ने भी किया केंद्र पर पलटवार
पाकिस्तान का आरोप, भारतीय फायरिंग में मारे गए उसके सात जवान
नोटबंदीः 4 दिन और.. फिर छंट जाएगी बैंकों में भीड़
नोटबंदी: अब बदल सकते हैं 4500 रुपये, एटीएम से भी 2500 की निकासी संभव
मेरा निर्णय थोड़ा कड़क, गरीबों को भी पसंद है कड़क चायः मोदी
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
मायावती बोलीं- दूध के धुले नहीं हैं मोदी, कांग्रेस और केजरीवाल ने भी किया केंद्र पर पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नोटबैन के अपने फैसले का न केवल बचाव किया बल्कि विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम मोदी की इस रैली के कुछ समय बाद ही विपक्ष के तीन नेताओं ने एक ही समय पर प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : PTI
पाकिस्तान का आरोप, भारतीय फायरिंग में मारे गए उसके सात जवान
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर चल रही फायरिंग में पाकिस्तान ने अपने सात जवानों के मारे जाने का दावा किया है। पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों की फायरिंग में उसके सात जवान हताहत हुए हैं जबकि कई गंभीर घायल हैं।
4 of 6
नोटबंदीः 4 दिन और.. फिर छंट जाएगी बैंकों में भीड़
करेंसी सिचुएशन को मैनेज कर रहे हैं शीर्ष सरकारी अधिकारियों का कहना है कि बैंकों और एटीएम में सिचुएशन अगले चार दिनों में सामान्य हो जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से इकट्ठा किए गए डाटा के मुताबिक 9 नवंबर से 12 नवंबर के बीच पूरे देश भर में बैंकों ने 1.67 लाख करोड़ का लेन देन किया है, जबकि 45 हजार करोड़ रुपये के पुराने नोट तो सिर्फ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ANI
मेरा निर्णय थोड़ा कड़क, गरीबों को भी पसंद है कड़क चायः मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी के गाजीपुर पहुंच गए जहां उन्होंने एक रेल परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री सुरेश प्रभु, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहे।
नोटबंदी: अब बदल सकते हैं 4500 रुपये, एटीएम से भी 2500 की निकासी संभव
बड़े नोटों का चलन बंद होने से लोगों को हो रही दिक्कतों और बैंकों में लगी लंबी कतारों को देखते हुए सरकार ने नोट बदलने की सीमा 4000 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये कर दी है।