#ईडी ने की विजय माल्या पर कार्रवाई, जब्त हुई 6,630 करोड़ की संपत्ति
#ओलंपिक से लौटी खिलाड़ी की हालत बिगड़ी, जीका की आशंका, दिल्ली रेफर
#गाय के पेट से निकला एक कुंतल कबाड़, डॉक्टरों के उड़े होश
#रेप का विरोध करने पर इंजीनियरिंग छात्रा की कुल्हाड़ी से हत्या
#'मैं वाराणसी का सांसद, आपका पक्का यजमान'
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक में
2 of 6
- फोटो : getty images
ईडी ने की विजय माल्या पर कार्रवाई, जब्त हुई 6,630 करोड़ की संपत्ति
किंग ऑफ गुड टाइम्स विजय माल्या की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लांड्रिंग मामले में विदेश भागे विजय माल्या पर कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी 6,630 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है।
सूत्रों के अनुसार उनकी यह संपत्ति दिल्ली और मुंबई में थी।
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक में
3 of 6
ओलंपिक से लौटी खिलाड़ी की हालत बिगड़ी, जीका की आशंका, दिल्ली रेफर
एशियाई खेलों में 'डिस्क थ्रो' मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने वाली ओलंपियन खिलाड़ी सीमा पुनिया की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। पुनिया की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
आज की पांच बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक में
4 of 6
गाय के पेट से निकला एक कुंतल कबाड़, डॉक्टरों के उड़े होश
गायों की दशा सुधारने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए बेशक देश में इस समय बड़ी बहस छिड़ी हो लेकिन उनकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। इसका नजारा देखने को मिला गुजरात के अहमदाबाद में। जहां एक गाय के पेट से ऑपरेशन के दौरान 100 किलो के करीब कूड़ा-कबाड़ निकला। डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद गाय का जीवन बचाया।
विज्ञापन
आज की पांच बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक में
5 of 6
रेप का विरोध करने पर इंजीनियरिंग छात्रा की कुल्हाड़ी से हत्या
मुंबई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामना आई है जहां इंजीनियरिंग की 19 वर्षीय छात्रा की उसके बॉयफ्रेंड के दोस्त ने रेप का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस सनसनखेज वारदात में छात्रा पर 17 बार कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कुल्हाड़ी छात्रा के पेट में लगी हुई थी।
'मैं वाराणसी का सांसद, आपका पक्का यजमान'
दो दिवसीय दौरे पर वियतनाम पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजधानी हनोई में शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री नेगूयेन जुआन पुह और राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। इसके बाद भारत और वियतनाम के बीच रक्षा, आईटी और विभिन्न क्षेत्रों में हुए कुल 12 महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।