# भारत ने ब्रिक्स सम्मेलन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ कियाः चीनी मीडिया
# आर्मी की ड्रिल के दौरान टला बड़ा हादसा, MI 17 की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
# पूरे पाक में कहीं भी हमला कर सकेगी भारत की नई ब्रह्मोस मिसाइल
# स्वामी ने कहा- राम मंदिर घोषणापत्र का हिस्सा, हम भाग कैसे सकते हैं?
# न्यूक्लियर पनडुब्बी Akula-2 के लिए भारत-रूस के बीच हुआ समझौता?
विज्ञापन
2 of 6
भारत ने ब्रिक्स सम्मेलन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ कियाः चीनी मीडिया
ब्रिक्स सम्मेलन में पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बनाने में भारत की सफलता पर चीनी मीडिया ने अपनी चिढ़ जाहिर की है। चीनी के सरकारी मीडिया ने कहा है कि भारत ने बेहद चालाकी से पाकिस्तान को 'क्षेत्रीय अछूत' बना दिया। चीनी मीडिया ने यह भी कहा कि गोवा में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत ने अपनी छवि खूब चमकाई और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एनएसजी सदस्यता के लिए अपना दावा मजबूत करने की कोशिश की।
विज्ञापन
3 of 6
आर्मी की ड्रिल के दौरान टला बड़ा हादसा, MI 17 की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
देश के आखिरी गांव माणा में सैनिक अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सैनिक अभ्यास के दौरान तकनीकि के खराबी चलते MI-17 को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। डीएम चमोली विनोद कुमार सुमन ने बताया कि एमआई 17 विमान क्रैश नहीं हुआ तकनीकि खराबी के चलते माणा के पास घस्तोली में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार चार लोग सुरक्षित हैं।
4 of 6
Brahmos
पूरे पाक में कहीं भी हमला कर सकेगी भारत की नई ब्रह्मोस मिसाइल
भारत के पास सबसे ताकतवर मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस पहले से ही है लेकिन, अब यह मिसाइल रूस की सहायता से अपग्रेड होने जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, नई दिल्ली और मॉस्को ने तय किया है कि वो जल्द ही संयुक्त रूप से नई जेनरेशन की ब्रह्मोस मिसाइल बनाने में जुट जाएंगे। नई जनरेशन की इस मिसाइल की रेंज 600 किलोमीटर होगी। खबर के मुताबिक यह मिसाइल सटीक निशाना लगाने में कारगर होगी। इस मिसाइल से पाकिस्तान के किसी भी कोने पर हमला किया जा सकता है। पूरा पाकिस्तान भारत की इस नई अपग्रेडेड मिसाइल की जद में होगा।
विज्ञापन
5 of 6
स्वामी ने कहा- राम मंदिर घोषणापत्र का हिस्सा, हम भाग कैसे सकते हैं?
राम मंदिर का मुद्दा यूपी चुनाव में एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। 2017 में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने की घोषणा की गई। वहीं, सूबे की सपा सरकार ने अयोध्या में राम थीम पार्क बनाने का फैसला किया। इन दोनों ही फैसलों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है।
न्यूक्लियर पनडुब्बी Akula-2 के लिए भारत-रूस के बीच हुआ समझौता?
गोवा में संपन्न ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत और रूस के बीच हुए रक्षा समझौतों में परमाणु पनडुब्बी अकुला-2 भी शामिल है। रूस के साथ हुई हजारों करोड़ की डील की घोषणा के वक्त इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन अब एक रूसी समाचार पत्र ने इस संबंध में खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, रूसी अखबार वीदोमोस्ती में एलेक्सी निकोल्स्की ने कॉलम लिखा है, जिसमें उन्होंने परमाणु पनडुब्बी से जुड़ी डील की जानकारी दी है।