पंजाब में मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब वक्त सत्ता के फैसले का है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। कुछ दिग्गज ऐसे हैं, जिन्हें आज अपना चुनावी तिलिस्म साबित करना है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंद सिंह, पटियाला की दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों पर अमरिंदर सिंह के सामने पार्टी के भरोसे समेत खुद की राजनीतिक साख को कायम रखना है। पटियाला में अमरिंदर सिंह का घर है वहीं उनकी दूसरी सीट लांबी भी पटियाला से महज चार घंटे की दूरी पर है। लांबी सीट पर अमरिंदर सिंह प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। बादल इस सीट पर 1997 के बाद से कभी नहीं हारे हैं।
विज्ञापन
पंजाब के 10 दिग्गज जिनके चुनावी परिणाम पर होगी सबकी नजर
2 of 9
सुखबीर बादल
- फोटो : amarujala
सुखबीर बादल
जलालाबाद में सुखबीर का मुकाबला कांग्रेस के रवनीत बिट्टू और आप के भगवंत मान से है। मजीठा में बिक्रम को कांग्रेस के लाली मजीठिया और आप के हिम्मत शेरगिल चुनौती दे रहे हैं। पहली बार दोनों दिग्गजों को इतनी कड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
पंजाब के 10 दिग्गज जिनके चुनावी परिणाम पर होगी सबकी नजर
3 of 9
भगवंत मान
- फोटो : amarujala
भगवंत मान
आम आदमी पार्टी के पंजाब में बड़े चेहरे भगवंत मान जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत मान की सीट आप समेत उनके खुद के लिए नाक का सवाल है। हालांकि वो इस सीट पर सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 2009 के बाद से सुखबीर सिंह बादल इस सीट पर लगातार विधायक रहे हैं।
पंजाब के 10 दिग्गज जिनके चुनावी परिणाम पर होगी सबकी नजर
4 of 9
पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल
- फोटो : amarujala
पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल
लहरागागा की सीट पर अकाली दल ने पूरी ताकत लगा दी है, वहीं कांग्रेस ने भी इस सीट पर कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्व सीएम और कांग्रेसी नेता रजिंदर कौर भट्ठल भी इस बर लहरागागा में घिरी नजर आ रही हैं। उनका मुकाबला वित्तमंत्री परमिंदर ढींढसा से है।
विज्ञापन
पंजाब के 10 दिग्गज जिनके चुनावी परिणाम पर होगी सबकी नजर
5 of 9
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : amarujala
नवजोत सिंह सिद्धू
अमृतसर ईस्ट से चुनावी मैदान में मौजूद नवजोत सिद्धू सेलिब्रिटी स्टेटस की वजह से अपने हलके में वक्त नहीं दे पाए। भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले सिद्धू इस चुनाव में बड़े हाईप्रोफाइल चेहरे के रूप में उभरे हैं। उनकी जीत के लिए पूरी कांग्रेस जुटी है।
विज्ञापन
पंजाब के 10 दिग्गज जिनके चुनावी परिणाम पर होगी सबकी नजर
6 of 9
प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : amarujala
प्रकाश सिंह बादल
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। पांच बार सीएम रह चुके बादल इस बार अपने ही घर में घिरे नजर आ रहे हैं। लांबी में उन्हें कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह और आप के जरनैल सिंह से तगड़ी चुनौती मिल रही है।
विज्ञापन
पंजाब के 10 दिग्गज जिनके चुनावी परिणाम पर होगी सबकी नजर
7 of 9
बिक्रम सिंह मजीठिया
- फोटो : amarujala
बिक्रम मजीठिया
विधानसभा हलका मजीठा को हमेशा पंजाब की राजनीति की धुरी समझा जाता रहा है। यह हलका प्रकाश सिंह बादल मजीठा के नाम से साथ जाना जाता था। अब यह हलका बिक्रम सिंह मजीठिया के कारण माझे का हब बन चुका है। इस सीट पर उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है, क्योंकि आम आदमी पार्टी बिक्रम मजीठिया के खिलाफ बड़ा अभियान चला चुकी है। मजीठिया मजीठा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। मजीठिया सुखबीर सिंह बादल के साले भी हैं।
पंजाब के 10 दिग्गज जिनके चुनावी परिणाम पर होगी सबकी नजर
8 of 9
मनप्रीत बादल
- फोटो : amarujala
मनप्रीत बादल
बठिंडा सीट से कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहे मनप्रीत बादल के लिए अपनी साख बचाना अहम है, क्योंकि उनका मुकाबला उनकी भाभी हरसिमरत कौर से है। हालांकि हरसिमरत कौर चुनाव मैदान में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अकाली प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जमकर मेहनत की है। मनप्रीत ने क्षेत्र बठिंडा शहरी के साथ ही जिले की अन्य सीटों पर भी कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए पूरा जोर लगा दिया था।
पंजाब के 10 दिग्गज जिनके चुनावी परिणाम पर होगी सबकी नजर
9 of 9
जरनैल सिंह
- फोटो : amarujala
जरनैल सिंह
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल की विधानसभा सीट लांबी से दिल्ली के आप विधायक जरनैल सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव मैदान में हैं। जरनैल सिंह आप की पंजाब इकाई के सह प्रभारी हैं। पार्टी का भरोसा बचाना जरनैल सिंह की निजी प्रतिष्ठा की वजह है।