#चीनी राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी- हमें एक-दूसरे की महत्वाकाक्षांओं का सम्मान करना चाहिए
#सर्वदलीय समिति से मुलाकात का दौर जारी, अलगाववादियों से बात पर संशय बरकरार
#चीन में बिक रही ''मोदी डॉल'', हाथ में कमल, कंधे पर कबूतर
#मदर टेरेसा आज बनेंगी संत टेरेसा, वेटिकन में पोप करेंगे घोषणा
#सलाउद्दीन ने उगला जहर, कहा- कश्मीर को कब्रगाह बना दूंगा
विज्ञापन
एक क्लिक में आज की पांच बड़ी खबरें
2 of 6
चीनी राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी- हमें एक-दूसरे की महत्वाकाक्षांओं का सम्मान करना चाहिए
जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने चीन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चीन और भारत को संवेदनशील होकर एक-दूसरे की महत्वाकाक्षांओं का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
एक क्लिक में आज की पांच बड़ी खबरें
3 of 6
सर्वदलीय समिति से मुलाकात का दौर जारी, अलगाववादियों से बात पर संशय बरकरार
आतंकी बुरहान की मुठभेड़ में मौत के बाद से जारी हिंसा की जमीनी हकीकत जानने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में सर्वदलीय समिति रविवार सुबह श्रीनगर पहुंची। समिति विभिन्न संगठनों के साथ बैठक करके समस्या का समाधान खोजेगी। प्रतिनिधिमंडल में अरुण जेटली, अनंत कुमार आदि वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
एक क्लिक में आज की पांच बड़ी खबरें
4 of 6
चीन में बिक रही ''मोदी डॉल'', हाथ में कमल, कंधे पर कबूतर
जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन गए प्रधानमंत्री मोदी शनिवार रात चीन के हांग्जों शहर पहुंचे। चीन में झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध इस शहर में मोदी का यह पहला आगमन है लेकिन हांग्जों शहरवासियों के लिए मोदी का चेहरा बिल्कुल भी अनजाना नहीं था।
विज्ञापन
एक क्लिक में आज की पांच बड़ी खबरें
5 of 6
मदर टेरेसा आज बनेंगी संत टेरेसा, वेटिकन में पोप करेंगे घोषणा
मदर टेरेसा ने जिन गरीबों और बेसहारों की सेवा की, उनके लिए वे जीवित संत थीं। वेटिकन में भी कई अनुयायी इससे सहमत हैं लेकिन कैथोलिक चर्च किसी को आसानी से संत की उपाधि नहीं देता। संत घोषित किए जाने की लंबी और जटिल प्रक्रिया है।
सलाउद्दीन ने उगला जहर, कहा- कश्मीर को कब्रगाह बना दूंगा
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन ने एक बार फिर कश्मीर को लेकर जहर उगला है। घाटी में तैनात सुरक्षा बलों को धमकी देते हुए सलाउद्दीन ने कहा कि उसका संगठन कश्मीर घाटी को भारतीय सैनिकों की कब्रगाह बना देगा।