फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके एक क्लिक पर आज की 5 बड़ी खबरें

Tue, 30 Aug 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कर्मचारियों को केंद्र का तोहफा, दो साल के रुके बोनस के साथ न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई
भारत-अमेरिका के बीच हुए 'वॉर पैक्ट' से चिढ़ा चीन, पढ़ें क्यों खास है यह डील
2012 लंदन ओलंपिक के रजत पदक पर जश्न नहीं मना पा रहे योगेश्वर दत्त
स्वामी ने साधा नजीब जंग पर निशाना, कहा- LG केजरीवाल की तरह 420
बांध का उद्घाटन करने गए पीएम मोदी ने बचाई कैमरामैन की जान
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

2 of 6
बांध का उद्घाटन करने गए पीएम मोदी ने बचाई कैमरामैन की जान गुजरात के सनेसरा में महत्कांक्षी साउनी परियोजना का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी की सतर्कता की वजह से एक कैमरामैन की जान बच गई। यह दावा भाजपा के एक नेता ने परियोजना के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए किया। भाजपा नेता ने कहा बांध से पानी छोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ने बटन दबाने के बाद पीएम ने उस तरफ देखा जहां से पानी निकलना था। उस वक्त वहां एक कैमरामैन उपस्थित था।
 
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

3 of 6
कर्मचारियों को केंद्र का तोहफा, दो साल के रुके बोनस के साथ न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई

केंद्र सरकार ने न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 350 रुपए प्रति दिन कर दिया है,अभी तक यह 246 रुपए थी। इस बात का ऐलान वित्तमंत्री अरुण जेटली ने की है।साथ ही सरकार ने दो साल का रुका बोनस देने का ऐलान किया है। इसमें वर्ष 2014-15 और 2015-16 शामिल है।

एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

4 of 6
स्वामी ने साधा नजीब जंग पर निशाना, कहा- LG केजरीवाल की तरह 420
अपने काम के चलते हमेशा दिल्ली के सीएम केजरीवाल के निशाने पर रहने वाले एलजी नजीब जंग अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली से लेकर आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन तक को निशाना बनाने वाले स्वामी ने अपने ट्वीट में एलजी को केजरीवाल की तरह 420 करार दिया है।
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

5 of 6
2012 लंदन ओलंपिक के रजत पदक पर जश्न नहीं मना पा रहे योगेश्वर दत्त

योगेश्वर दत्त भले ही रियो से भारत को खुशखबरी देने में नाकाम रहे हों, लेकिन चार साल पहले लंदन ओलंपिक में जीता उनका कांस्य पदक अब रजत में बदल गया है।पहलवान योगेश्वर का पदक रजत में बदल जाने के बाद भारत की पदक तालिका भी अपडेट हो गई है, लेकिन भारत की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। अब भारत के खाते में लंदन ओलंपिक से 3 रजत और 3 कांस्य पदक आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

6 of 6
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : Getty
भारत-अमेरिका के बीच हुए 'वॉर पैक्ट' से चिढ़ा चीन, पढ़ें क्यों खास है यह डील भारत और अमेरिका के बीच  हुए अहम लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट (LEMOA) समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे के मिलिट्री बेस का इस्तेमाल कर सकेंगे। अमेरिकी दौरे पर गए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने अपने समकक्ष ऐश्टन कार्टर के साथ मिलकर इस समझौते को अंतिम रूप दिया। दूसरी ओर इस समझौते पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें