पूर्व सैनिक सुसाइड: सिसोदिया, राहुल गांधी के बाद मृतक का बेटा भी हिरासत में
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-गंभीर को मिली जगह
खुशखबरीः रिटायर हो रहे कर्मचारियों को अब नहीं करना होगा पीएफ का इंतजार
सीमा पर युद्ध जैसे हालात, पीएम ने बुलाई बैठक, डोभाल के साथ रॉ चीफ भी मौजूद
असमः भाजपा के मंत्री बोले- चुन लो अपना दुश्मन हिंदू या मुस्लिम शरणार्थी
विज्ञापन
2 of 6
rahul gandhi
- फोटो : ANI
पूर्व सैनिक सुसाइड: सिसोदिया, राहुल गांधी के बाद मृतक का बेटा भी हिरासत में
दिल्ली में एक पूर्व सैनिक ने 'वन रैंक वन-पेंशन' की मांग पर खुदकुशी कर ली। जान देने वाले पूर्व सैनिक का नाम रामकिशन ग्रेवाल है। रामकिशन ने मरने से पहले एक चिट्ठी भी छोड़ी है, जिसमें लिखा है 'मैं अपने देश, अपनी मिट्टी, अपने वीर जवानों के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर रहा हूं।' इस मामले में अब सिसायत तेज हो गई है। बता दें कि सैनिक का पार्थिव शरीर अब भी राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ही है। ऐसे में यहां राजनेताओं का आना शुरु हो गया है। लेकिन किन्हीं कारणों से नेताओं को अस्पताल के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा।
विज्ञापन
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : getty
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-गंभीर को मिली जगह
नए चीफ सिलेक्टर एमके प्रसाद की अगुवाई वाली नई चयन समिति ने 9 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि यह टीम शुरुआती दो टेस्ट के लिए ही चुनी गई है।
4 of 6
epfo
खुशखबरीः रिटायर हो रहे कर्मचारियों को अब नहीं करना होगा पीएफ का इंतजार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि उसने अपने अधिकारियों को मृत्यु संबंधी निपटान के दावों को सात दिन के अंदर निपटाने के बारे में दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का हिसाब-किताब सेवा पूरी होने से पहले ही तय करने को कहा गया है।
विज्ञापन
5 of 6
पीएम मोदी और डोभाल
सीमा पर युद्ध जैसे हालात, पीएम ने बुलाई बैठक, डोभाल के साथ रॉ चीफ भी मौजूद
सीमा पर लगातार बिगड़ रहे हालातों और पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपात बैठक बुलाई है। जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, एनएसए अजीत डोभाल, गृह सचिव और रक्षा सचिव भी मौजूद हैं।
असमः भाजपा के मंत्री बोले- चुन लो अपना दुश्मन हिंदू या मुस्लिम शरणार्थी
असम के बड़े भाजपा नेता और राज्य के मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने विवादित बयान देकर हंगामा खड़ा कर दिया है। भाजपा के नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस के संयोजक हेमंत सरमा ने बांग्लादेशी प्रवासियों का मुद्दा उठाते हुए कहा आप तय कर लो आपका दुश्मन कौन है हिंदू या मुस्लिम शरणार्थी।