फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप राखी बंधवाने के काबिल हैं? पढ़िए और खुद तय कीजिए

Thu, 18 Aug 2016 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : getty images
राखी भाई-बहनों का त्योहार है। वैसे तो ये त्योहार प्यार ही बढ़ाता है। लेकिन समाज के ये लोग अपनी बहन से राखी बंधवाने के काबिल नहीं हैं। अपनी बहन से राखी बंधवाने से पहले खुद में झांक के देख लीजिए क्या आप राखी बंधवाने के काबिल हैं या नहीं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऑनर किलिंग-
ऑनर किलिंग करने वाले लोगों को अपनी बहन से राखी बंधवाने का कोई हक नहीं है। एक तरफ तो वे अपने घर की बेटियों-बहनों को इज्जत के नाम पर मारते हैं। दूसरी तरफ बहन से राखी बंधवाकर झूठे प्यार का दिखावा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भ्रूण हत्या-
भ्रूण हत्या करने वालों की बहनों को भी उन्हें राखी बांधने का बहिष्कार कर देना चाहिए। जो आदमी बेटी नहीं चाहता वो बहन का क्या मोल जानेगा। 

4 of 6
छेड़छाड़ करने वाले-
गली-नुक्कड़ पर आपको ऐसे मजनू और आवारा लड़के जरूर मिल जाएंगे जो आती जाती लड़कियों को छेड़ते हैं। उनको भी ये त्योहार मनाने का कोई हक नहीं है। आखिर किस हक से वो राखी बंधवाएंगे, वो तो खुद दूसरों की बहनों को छेड़ते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बेटियों को पढ़ने से रोकने वाले-
अगर आप अपनी बेटियों को पढ़ने से रोकते हैं तो आप भी राखी बंधवाने के काबिल नहीं है। समाज के सामने राखी बंधवाने का ढोंग करने की आपको कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दहेज मांगने वाले-
दहेज मांगने वाले लोग भी अपनी बहन से राखी बंधवाने के काबिल नहीं हैं। एक तरफ आप अपने घर आई किसी दूसरे की बहन के साथ बुरा व्यवहार करते हैं दूसरी तरफ अपनी बहन की रक्षा करने का खोखला वादा क्यों?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें