पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में तमाम वीआईपी सीटों के परिणामों पर सबकी निगाहें लगी हुईं थीं। एक तरफ कई बाहुबली नेता मैदान में उतरे, तो वहीं दूसरी तरफ निगाहें उन सीटों पर भी थीं जहां अरबपति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इनमें कई बड़े नाम शामिल है, जिनकी किस्मत का फैसला जनता ने किया:
नजीर अहमद
उत्तर प्रदेश की आगरा दक्षिण सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नजीर अहमद पांचों राज्यों के चुनावों में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। अहमद की कुल संपत्ति 211 करोड़ रुपये है। लेकिन वो हार गए।
विज्ञापन
चुनावों में इन अरबपतियों की किस्मत का हुआ फैसला, जानिए कौन जीता
2 of 6
- फोटो : Amar Ujala
राणा गुरजीत सिंह
पंजाब के कपूरथला से चुनाव लड़ रहे चीनी व्यवसायी राणा गुरजीत सिंह संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गुरजीत सिंह के पास 170 करोड़ रुपये की संपति है और उन्होंने इस बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
चुनावों में इन अरबपतियों की किस्मत का हुआ फैसला, जानिए कौन जीता
3 of 6
- फोटो : Amar Ujala
करण कौर बराड़
पंजाब के ही मुक्तसर से चुनाव लड़ रहीं करण कौर बराड़ तीसरी सबसे धनवान उम्मदवार हैं, लेकिन वो हार गईं। कांग्रेस की इस प्रत्याशी के पास कुल 119 करोड़ रुपये संपति है।
चुनावों में इन अरबपतियों की किस्मत का हुआ फैसला, जानिए कौन जीता
4 of 6
- फोटो : Amar Ujala
शाह आलम (गुड्डु जमाली)
बसपा उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डु जमाली यूपी के मुबारकपुर से चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की। गुड्डु जमाली की कुल संपति है 118 करोड़ रुपये की बताई गई है।
विज्ञापन
चुनावों में इन अरबपतियों की किस्मत का हुआ फैसला, जानिए कौन जीता
5 of 6
- फोटो : Amar Ujala
सतीश कुमार शर्मा
धनवानों की सूची में पांचवे नंबर पर यूपी के मांट सीट से चुनाव लड़ रहे सतीश शर्मा हार गए। भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोक रहे अरबपति सतीश शर्मा की कुल संपत्ति 118 करोड़ रुपये है।
चुनावों में इन अरबपतियों की किस्मत का हुआ फैसला, जानिए कौन जीता
6 of 6
- फोटो : Amar Ujala
सुखबीर सिंह बादल
पंजाब की उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अरबपतियों की सूची में आखिरी नंबर पर आते हैं। प्रकाश सिंह बादल के सुपुत्र के नाम 102 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित है। सुखबीर को अकाली दल ने जलालाबाद सीट से टिकट दिया जिस पर उन्होंने जीत हासिल की।