फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन के मुख्य कक्ष में नहीं अतिथि गृह में रहते हैं प्रजिडेंट, देखिए इसकी 11 तस्वीरें

Tue, 25 Jul 2017 06:33 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
1 of 11
देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रवेश कर लिया। बेहद कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे की राष्ट्रपति रहने के लिए इस भवन के मुख्य कक्ष का नहीं अतिथि गृह का उपयोग करते हैं। जानिए क्या है वजह?
विज्ञापन

2 of 11
असल में आजादी से पहले राष्ट्रपति भवन को वायसराय हाउस और 1950 तक गर्वनमेंट हाउस कहा गया। आजादी के बाद देश के पहले गर्वनर जनरल सी राजगोपालाचारी इसमें रहने के लिए आए। उन्हें रुकने के लिए इस भवन के मुख्य कक्ष में ले जाया गया, जिसे तब बेडरूम कहा जाता था। कहा जाता है इस कक्ष के आडंबर देखकर राजगोपालाचारी का मन यहां रहने का नहीं हुआ। इसके बाद उनके रुकने का इंतजाम दूसरे कक्ष में किया गया। 
विज्ञापन

3 of 11
लेकिन उस कक्ष में भी वही तामझाम था, यह जगह भी उन्हें पसंद नहीं आई। जिसके बाद कुछ समय के लिए उनके रहने की व्यवस्‍था अतिथि भवन में की गई। राजगोपालचारी को वह अतिथि भवन इतना पसंद आया कि उन्होंने वहीं रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद वहीं उनके स्‍थायी रूप से रहने का इंतजाम किया गया। बस इसी के बाद से यह पंरपरा पड़ गई और यहां आने वाले तमाम राष्ट्रपति अतिथि भवन में रहते चले आए। हालांकि उनके उपयोग के लिए भवन के अधिकतर कमरे खोल दिए जाते हैं लेकिन ज्यादा उपयोग अतिथि भवन का ही होता है। चलिए अब हम आपको रूबरू कराते हैं राष्ट्रपति भवन के अंदर के आलीशान नजारों से।

4 of 11
ये है राष्ट्रपति भवन के अतिथि कक्ष का शानदार गलियारा। 
विज्ञापन

5 of 11
इस कक्ष को कहा जाता है मैसूर बेडरूम। साधारण साज सज्जा वाले कक्ष का उपयोग राष्ट्रपति कभी कभार ही करते हैं।
विज्ञापन

6 of 11
यह है नालंदा सिटिंग रूम, जहां राष्ट्रपति मेहमानों या परिवार के सदस्यों से गुफ्तगूं करते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
यह है राष्ट्रपति भवन का नार्थ ड्राइंग रूम।

8 of 11
ये है गेस्ट रूम का गलियारा। पारंपरिक शैली की इसकी साज सज्जा यहां आने वालों का मन मोह लेती है।

9 of 11
यह है राष्ट्रपति भवन का द्वारिका सुइट्स।

10 of 11
ये है राष्ट्रपति भवन का डाइनिंग रूम। जहां राष्ट्रपति परिवार के सदस्यों के साथ रात के भोजन का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
ये है राष्ट्रपति भवन की शान मुगल गार्डन। 20 एकड़ से ज्यादा जगह में फैले मुगल गार्डन में पेड़ पौधों की कई दुर्लभ प्रजातियों के अलावा 100 से ज्यादा तरह के गुलाब भी हैं। साल में एक बार मुगल गार्डन को आम जनता के लिए भी खोला जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें