फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं भारत की वो खतरनाक मिसाइलें जिन्हें देखकर सहमने लगा है चीन

Thu, 19 Jan 2017 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : agni
भारत द्वारा हाल ही में अग्नि 4 मिसाइल के परीक्षण के बाद जहां पूरी दुनिया हमारी सामरिक ताकत का लोहा मान रही है वहीं चीन और पाकिस्तान बौखलाए हुए हैं। चीनी मीडिया तो अग्नि 4 मिसाइल के परीक्षण से इस कदर भड़का हुआ है कि पाकिस्तान को भी ऐसी मिसाइल बनाने की सलाह दे डाली है।

जानकारों की मानें तो चीन की ये बौखलाहट यूं ही नहीं है, बल्कि जिस तरह भारत ने पिछले कुछ समय में अपनी सामरिक खासकर मिसाइल तकनीक को विकसित किया है उससे चीन खुद को असहज महसूस करने लगा है। हवा से हवा और हजारों किलोमीटर दूर तक टनों वजनी परमाणु हथियार ले जाकर हमला करने में सक्षम ये मिसाइलें चीन और पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी के सामान हैं, और इस बात को चीन भी बखूबी समझता है।

हाल ही में भारत ने जिस अग्नि मिसाइल का परीक्षण किया है वो पूरे चीन को अपनी जद में लेने में सक्षम है। आइए हम आपको बताते हैं भारत की ऐसी ही कुछ खतरनाक मिसाइलों के बारे में जिनसे थर्राने
लगा है ड्रैगन-
विज्ञापन

2 of 6
ब्रहॉमोस

मिसाइल तकनीक में ब्रहॉमोस मिसाइल को भारत की विकसित तकनीक का सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। रूस के सहयोग से बनी ब्रहॉमोस को भारत की पहली सुपरसोनिक मिसाइल कहा जाता है। यह दुनिया की उन चुनिंदा मिसाइलों में से है जो जल थल और हवा में से कहीं भी मार करने में सक्षम है। हालांकि इसकी मारक दूरी 300 किलोमीटर तक ही है लेकिन यह इतनी सटीक है कि इसे दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइल का तमगा हासिल है। इसकी खास बात ये है कि यह मात्र दस मीटर तक की ऊंचाई से भी उड़ सकती है जिसकी वजह से इसका रडार की पकड़ में आना मुश्किल है।
विज्ञापन

3 of 6
पृथ्वी मिसाइल

साल 2006 में पृथ्वी मिसाइल का पहला परीक्षण किया गया। इसके बाद से इसके कई परीक्षण किए जा चुके हैं। 350 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली पृथ्वी 2 मिसाइल 500 से एक हजार किलोग्राम तक के हथियार ले जाने में सक्षम है और इसमें लिक्विड प्रोपल्शन ट्विन इंजन लगे हैं जिससे इसकी मारक क्षमता और बढ़ जाती है। इस मिसाइल की मारक क्षमता से चीन ही नहीं पाकिस्तान भी बेचैन है।

4 of 6
शौर्य

भारत की यह हाइपर सोनिक मिसाइल 700 से 1900 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। 600 किलो तक वजन ले जाने में सक्षम शौर्य मिसाइल को अपनी श्रेणी की आधुनिकतम मिसाइल में से एक माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
अग्नि 5
अग्नि 5 मिसाइल भारत की सबसे अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। परमाणु हथियारों को ले जाने की काबिलियत के साथ ही ये एक साथ कई लक्ष्यों को भेदने में भी सक्षम है। अप्रैल 2012 को अग्नि 5 का परीक्षण किया गया, जिसे देख पूरी दुनिया भारत की सामरिक ताकत के सामने भौंचक्की रह गई। इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर है जिसे 7000 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : self
अग्नि 4

भारत ने सोमवार को उड़ीसा के बालासोर से अग्नि-IV मिसाइल का सफल परीक्षण किया। अग्नि-IV मिसाइल 4000 किलोमीटर तक की दूरी तक वार करने के साथ-साथ यह बैलेस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। सतह से सतह तक मार करने में सक्षम अग्नि-IV मिसाइल में द्विचरणीय शस्त्र प्रणाली है। यह 20 मीटर लंबी और 17 टन भारी है। इस बैलिस्टिक मिसाइल में पांचवी पीढ़ी के कम्प्यूटर लगे हैं। इसकी आधुनिकतम विशेषताएं उड़ान के दौरान होने वाले अवरोधों के दौरान खुद को ठीक एवं दिशा निर्देशित कर सकती हैं। दिल्ली से बीजिंग तक की दूरी 3,807 किलोमीटर है, जबकि यह मिसाइल 4000 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने में सक्षम है। ऐसे में इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद चीन की राजधानी बीजिंग भी भारत के दायरे में आ गया है। इसी वजह से चीन इस मिसाइल के परीक्षण के बाद से बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें