फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को लेकर भागे युवक को बाइक में बांधकर घसीटा

Sat, 14 May 2016 03:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
1 of 4
प्रेमिका को लेकर भागा युवक - फोटो : ब्यूरो/ बिलासपुर
यूपी के बिलासपुर में थाना खजुरिया में एक युवक को प्रेमिका को लेकर भागने की हौफनाक सजा दी गई। चार दिन बाद पंजाब से लौटे युवक को प्रेमिका के परिजनों ने युवक के पैरों में रस्सी बांधकर बांधकर बाइक से घसीटा। युवक  पक्ष के लोगों ने जब विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। उनके घरों में तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

पिता ने हत्या की आशंका जताई

2 of 4
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : ब्यूरो/ बिलासपुर
आरोप है किशोरी पक्ष के लोग युवक के भाई का अपहरण करके भी ले गए। युवक के पिता ने अपने बेटों की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस कप्तान से मुलाकात की। इस पर उन्होंने पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

मौत की अफवाह फैलने पर गांव में तनाव

3 of 4
इलाज के दौरान मौत की अफवाह - फोटो : ब्यूरो/ बिलासपुर
थाना खजुरिया में एक युवक को लड़की भगाने के आरोप में बाइक से बांधकर घसीटने के बाद इलाज के दौरान मौत की अफवाह फैलने पर गांव में तनाव फैल गया। बताया गया कि लड़की पक्ष के लोगों ने युवक  पक्ष के लोगों से मारपीट की और उनके घरों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव में डेरा डाला

4 of 4
घर पर भी की तोड़ फोड़ - फोटो : ब्यूरो/ बिलासपुर
आरोप है किशोरी पक्ष के लोग युवक के भाई का अपहरण करके भी ले गए। जानकारी पाकर पुलिस ने गांव में डेरा डाल दिया है। बाद में पुलिस ने युवक की मौत को अफवाह बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें