फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना फार्मा प्लांट धमाका: मलबा हटाने का काम लगभग पूरा, सिगाची यूनिट के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी

Wed, 02 Jul 2025 10:58 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के संगारेड्डी में सोमवार को एक फार्मा प्लांट में संदिग्ध विस्फोट हुआ था। हादसे में 40 लोगों की जान चली गई और 33 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक एस्टेट में सिगाची फार्मा कंपनी में जहां विस्फोट हुआ, वहां से मलबा लगभग हटा दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
फार्मा फैक्टरी में धमाका - फोटो : PTI
तेलंगाना में दो दिन पहले धमाके का शिकार हुए सिगाची इंडस्ट्रीज के फार्मा प्लांट से मलबा हटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 36 बनी हुई है। इसके अलावा जिले के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यूनिट के पास संचालन के लिए अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं थी। अभी भी यूनिट के पास कोई एनओसी नहीं है।

इस बीच पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने पीटीआई को बताया कि एनडीआरएफ टीम के अनुसार मलबा हटाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। कोई और शव नहीं मिला है। हम अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। किसी भी तरह की घटना या अनहोनी की स्थिति के लिए एसडीआरएफ और हाइड्रा की एक-एक टीम स्टैंडबाय के तौर पर मौजूद है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फार्मा फैक्टरी में धमाका - फोटो : PTI
यह पूछे जाने पर कि क्या फैक्टरी में कोई खामी पाई गई है? पंकज ने कहा कि यह एक तकनीकी मामला है। इसकी जांच विशेषज्ञ टीमों की ओर से की जानी है। संगारेड्डी पुलिस ने एक पीड़ित के परिवार की शिकायत के आधार पर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ विस्फोट के सिलसिले में धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास) और 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

3 of 5
फार्मा फैक्टरी में धमाका - फोटो : PTI
इसके अलावा तेलंगाना अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी के पास विभाग से कोई एनओसी नहीं है। प्लांट में फायर अलार्म और हीट सेंसर सहित कोई पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं थे। अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की एक प्रक्रिया है। यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है। एक बार जब कोई फर्म ऑनलाइन आवेदन करती है, तो एक समिति उस पर निर्णय लेती है। इस इकाई ने किसी भी एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया है और इसलिए हमने जारी नहीं किया है।'

4 of 5
फार्मा फैक्टरी में धमाका - फोटो : PTI
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और तेलंगाना फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं की निदेशक शिखा गोयल ने कहा कि प्रयोगशाला को डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए शवों और परिवार के सदस्यों के लगभग 50 नमूने मिले हैं। उन्होंने पीटीआई को बताया, 'प्रोफाइलिंग की प्रक्रिया चल रही है। यह पूरी रात चलती रही। हमें जो भी नमूने मिले हैं, वे आज तक पूरे हो जाने चाहिए। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि केवल 14 शवों की पहचान की गई है, जबकि शेष की डीएनए प्रोफाइलिंग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फार्मा फैक्टरी में धमाका - फोटो : PTI
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा था कि उनकी सरकार सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधन से बात करेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पीड़ितों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। सीएम ने यह भी कहा था कि गंभीर रूप से घायल लोगों को 10 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि जो घायल हैं, लेकिन ठीक होने के बाद काम फिर से शुरू कर सकते हैं, उन्हें पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें