फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीडन के दूल्हा-दुल्हन ने वाराणसी में की शादी, पांच साल पहले अस्सी घाट पर हुआ था प्यार, तस्वीरें

Fri, 04 Nov 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amarujala
स्वीडन के एक प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार को काशी में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। लावा परिछन भी हुआ और कन्यादान की भी रस्म निभाई गई। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amarujala
वर-कन्या ने सात फेरे लेने के बाद जन्म-जन्म का साथ निभाने का वचन लिया। लाल जोड़े में विदेशी युगल को सजाने से लेकर शादी कराने तक अस्सी मुहल्ले के लोग घराती-बराती की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amarujala
हिंदू रस्मो-रिवाज से प्रभावित इस जोड़े ने हिंदू रीति से शादी करने का फैसला किया था। 

4 of 8
- फोटो : amarujala
पेशे से शिक्षक निकोलस और इंजीनियर तिल्ला के बीच पांच साल पहले काशी में ही प्यार शुरू हुआ और इसी प्राचीन नगरी में उनके हाथ भी पीले हुए। दिन के 12 बजे घोड़े पर चढ़कर दूल्हे की बारात निकली। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amarujala
बाराती बने अस्सी घाट के जान के पहचान लोग और होटल व्यवसाय से जुड़े निकोलस के परिचित। बैंडबाजे के साथ बारात निकली तो देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amarujala
बारात दिन के करीब 12 बजे अस्सी घाट स्थित शिव मंदिर में पहुंची। वहां पुरोहित पं. बच्चा मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी कराई। उपेंद्र झा ने तिल्ला का कन्यादान किया तो गगन प्रजापति ने भाई के रूप में लावा परिछन की रस्म निभाई। इस दौरान उल्लास का माहौल था।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amarujala
तिल्ला ने बताया कि पांच वर्ष पहले वह वर्ल्ड लिटरेसी ऑफ कनाडा संस्था के साथ जुड़कर गंगा महल घाट पर काम कर रही थी। उसी दौरान एक कैफे में निकलोस से मुलाकात हो गई। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amarujala
दोनों हम वतन थे और बातचीत का सिलसिला प्यार में तब्दील हो गया। वतन लौटने के बाद जब नजदीकियां और बढ़ीं तब हम लोगों ने फैसला किया कि जहां से प्यार शुरू हुआ था, वहीं शादी भी करेंगे। इसके बाद हिंदू रीति से हम एक-दूजे के हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें