uma bharti
- फोटो : PTI
उमा भारती
झांसी से भाजपा सांसद उम्मीदवार इस बार चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर चुकी हैं। कई मौकों पर उन्होंने इसका खुला एलान किया है। हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया- 'जैसा कि मैंने पहले भी घोषित किया था, उसी को दोहराते हुए अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी को पत्र लिखकर चुनाव ना लड़ने का अनुरोध किया है कि ताकि पार्टी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दे।'
उमा भारती ने अपना पहला चुनाव 1984 में लड़ा था। 1989 में खजुराहो से चुनाव जीता और इसके बाद 1991, 1996 और 1998 में लगातार यहां से जीत हासिल की। 1999 में उन्होंने सीट बदली और भोपाल से चुनाव जीता। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिली और वह जल संसाधन मंत्री बनीं।