फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कश्मीर में जवानों के हाथ खोले सरकार वरना सुधर नहीं पाएंगे हालात'

Sun, 16 Apr 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 7
जम्मू कश्मीर में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा कर्मी के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्रता की वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रही है। वीडियो में कश्मीरी में कुछ लोग बोलते सुनाई दे रहे हैं कि यहाँ से ले जाओ इन्हें। चलो यहां से आ जाओ, यहां से सुरक्षित है। वीडियो में प्रदर्शनकारियों का शोर भी सुनाई दे रहा है।

जवानों के साथ हुई ऐसी अभद्रता के बाद बड़े सितारें इस मामले में कूद गए हैं। पहले गौतम गंभीर, कमल हासन समेत कई बड़े सितारों ने जवानों के साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की थी। अब पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 7
उन्होंने कहा कि सरकार को सिक्योरिटी फोर्सेस के हाथ खोल देने चाहिए, ताकि वे इस तरह के हालातों को अपने तरीके से हैंडल कर सकें। अगर उन्हें ये आजादी नहीं दी गई तो ये सब कभी नहीं रुक पाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
इससे पहले साउथ सुपर स्टार कमल हास ने भी जवानों के साथ जो हुआ उस पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भारत को इक्ट्ठा करें, मेरे जवानों को छूने का साहस करने वालों को शर्म आनी चाहिए। साहस की ऊंचाई अहिंसा है। सीआरपीएफ ने एक बढ़िया उदाहरण दिया है।

4 of 7
वहीं फरहान अख्तर ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि जवानों को थप्पड़ मारने और मारपीट करने की घटना घिनौनी है। उनका धैर्य काबिले तारीफ है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
रणदीप हुड्डा ने जवानों के संयम की तारीफ में कहा कि अगर जवान चाहता तो इसका जवाब बंदूक से दे सकता था, लेकिन ये मानवाधिकार का उल्लंघन कहा जाता। अब ये क्या है, उन्हें अब यहां आजादी मिलनी चाहिए! 
विज्ञापन

6 of 7
क्रिकेट स्टार गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि सेना के एक जवान को मारे जाने वाले हरेक थप्पड़ पर कम से कम 100 जिहादियों की जिंदगी, जिन्हें आजादी चाहिए, वो चले जाएं। कश्मीर हमारा है। इसके बाद गंभीर ने बोला, भारत विरोधी भूल गए हैं कि हमारे झंडे का मतलब यही है, भगवा हमारे गुस्से की आंच है, सफेद जिहादियों के लिए कफन और हरा आतंक से हमारी नफरत।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वीरेंद्र सहवाग भी इस मैदान में कूद गए। उन्होंने लिखा कि जवानों के साथ जो किया गया वो स्वीकार करने लायक नहीं है, इसे रोकना होगा, ये बदतमीजी की हद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें