फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी: भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें

Mon, 26 Feb 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
श्रीदेवी
श्रीदेवी जिन्हें कि बॉलीवुड में लेडी अमिताभ और पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता था, उन्होंने दुबई में 54 साल की उम्र में शनिवार को आखिरी सांस ली। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनके दिल की धड़कने रुक गईं। आज उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। जहां पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

2 of 10
श्रीदेवी
वैसे तो श्रीदेवी ने जूली फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन फिल्म सदमा में वह पहली बार लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। हालांकि उन्हें हिम्मतवाला ने पहचान दिलाई जिसकी वह हकदार थीं।
विज्ञापन

3 of 10
श्रीदेवी
हिम्मतवाला के बाद वह एक ऐसी एक्ट्रेस बन गई थीं जिसके इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी बुनी जाती थी और उन्हें फिल्म में पुरुष के बराबर का स्क्रीन स्पेस दिया जाने लगा। उन्होंने मधुबाला की तरह तरह लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था।

4 of 10
श्रीदेवी
श्रीदेवी को बेहतरीन अभिनय के साथ ही, डांस और कमाल की कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। मिस्टर इंडिया का वह सीन सभी को याद होगा जब एक्ट्रेस कॉकरोच को भगाने के लिए शू शू कहती हैं। यह उनकी कॉमिक टाइमिंग का एक उदाहरण था। 
विज्ञापन

5 of 10
श्रीदेवी
जुदाई के बाद श्रीदेवी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। मगर 15 सालों के बाद वह गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के जरिए वापस पर्दे पर लौटीं। फिल्म को अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने यादगार बना दिया।
विज्ञापन

6 of 10
श्रीदेवी
इंग्लिश विंग्लिश में श्रीदेवी के को-स्टार रहे आदिल हुसैन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब एक्ट्रेस से उनकी पहली मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया था कि सदमा देखने के बाद मैं दो दिनों तक खाना नहीं खा पाया।
विज्ञापन

7 of 10
श्रीदेवी
मॉम की रिलीज से पहले अपने पाकिस्तानी को-स्टार्स सजल अली और अदनान सिद्दीकी के लिए श्रीदेवी ने कहा था- वह फिल्म की रिलीज और प्रीमियर के लिए भारत नहीं आ सकते हैं। अदनान जी, सजल मेरा बच्चा, मैं तुम्हें बहुत याद कर रही हूं।

8 of 10
श्रीदेवी
सजल अली के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर श्रीदेवी ने कहा था कि मैं अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी की तरह ही उसे मानती हूं। उसी तरह उसका ध्यान रखती हूं।

9 of 10
श्रीदेवी
रवि उद्यावर की फिल्म मॉम के जरिए श्रीदेवी ने अपनी एक्टिंग स्किल को एक बार फिर साबित किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उम्र के इस पड़ाव में भी वह चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने की क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन

10 of 10
श्रीदेवी
अपने करियर के दौरान श्रीदेवी का नाम डांसिंग स्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ा था। ऐसी अफवाह भी उड़ी थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। मगर दोनों ने ही इस बात की कभी पुष्टि नहीं की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें