फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनके उपन्यास पर बनी थी दिलीप कुमार की पहली फिल्म, जया बच्चन के लिए भी रही हैं लकी

Thu, 28 Jul 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
लेखिका और समाजसेविका महाश्वेता देवी का कोलकाता के वेलव्यू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।  वह 90 साल की की और कई दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्होंने आदिवासियों के लिए काफी काम किया, जिसमें खासतौर पर पश्चिम बंगाल की 'लोधास' और 'शबर' जनजातियों के लिए उनके काम की सराहना की जाती है। महाश्वेता देवी ने 9 में से 8 कहानियां आदिवासियों पर ही लिखी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 10
महाश्वेता देवी का जन्म 14 जनवरी 1926 को ढाका में हुआ था। उस वक्त ढाका ब्रिटिश सरकार के अधीन था। 
 
विज्ञापन

3 of 10
महाश्वेता देवी
इन्होंने अंग्रेजी में बीए ऑनर्स विश्वभारती विश्वविद्यालय से किया था जबकि एमए कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पूरा किया। इनकी शादी लेखक विजॉन भट्टाचार्य के साथ हुई थी। हालांकि कुछ समय बाद इनका तलाक हो गया।
 

4 of 10
महाश्वेता देवी
महाश्वेता देवी ने साहित्य अकादमी का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
 
विज्ञापन

5 of 10
महाश्वेता देवी
सिंगूर में टाटा के लगने वाले नैनो प्लांट के वक्त कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा कराई गई हिंसा की भी उन्होंने कड़ी आलोचना की थी।
 
विज्ञापन

6 of 10
अमिताभ-रेखा के साथ 1981 में रिलीज हुई 'सिलसिला' के 17 साल बाद जया बच्चन ने महाश्वेती देवी के उपन्यास 'हजार चौरासी की मां' पर बनी मूवी के जरिए ही बॉलीवुड में वापसी की थी।
 
विज्ञापन

7 of 10
महाश्वेता देवी के उपन्यास पर दिलीप कुमार की पहली फिल्म 'संघर्ष' बनाई गई थी। इसके साथ ही रुदाली, मातीमाय फिल्मों का आधार भी इनकी लेखनी बनी। 
 

8 of 10
1979 में इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार बंगाली भाषा में मिला। 1986 में पदम श्री, 1996 में ज्ञानपीठ, 1997 में रेमन मेग्सेसे अवॉर्ड, 1999 होनोरिसा कौसा अवॉर्ड, 2006 में पद्मविभूषण और 2010 यशवंतो राव चाह्वाण, 2011 में बंगावी भूषण, 2014 में हॉल ऑफ फेम लाइव टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।
 

9 of 10
महाश्वेता देवी
उनके पिता मनीष घटक भी कवि और उपन्यासकार थे। उनकी मां धारित्री लेखिका और समाजसेविका थीं।
 
विज्ञापन

10 of 10
मार्च 1998 में रिलीज हुई इस मूवी को गोविंद निहलानी ने डायरेक्ट किया था। इसमें जया बच्चन के अलावा अनुपम खेर और नंदिता दास भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें