फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने में दो दिन व्रत रखते थे पटेल, गांधी की हत्या के बाद RSS पर लगा दिया था बैन

Mon, 31 Oct 2016 07:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सरदार पटेल
देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्तूबर 1875 को हुआ था। उन्हें 'लौहपुरुष' के नाम से जाना जाता है। बारडोली सत्याग्रह में अमूल्य योगदान देने पर उन्हें सरदार की उपमा मिली। वह एक प्रसिद्ध वकील थे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सरदार पटेल
किसान परिवार में जन्में सरदार पटेल महीने में दो बार दिनभर व्रत रखते थे। सरदार पटेल ने जिस सूझबूझ और कूटनीति से बिखरते बिना भारत को एक किया था। उनकी तुलना जर्मनी के शासक ओटो वान बिस्मार्क से की जाती है, जिसने 1860 में जर्मनी का एकीकरण किया था।
विज्ञापन

3 of 7
सरदार पटेल
साल 1930 के दशक में गुजरात में प्लेग फैल गया था। इस दौरान उनके एक मित्र को भी इस रोग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पटेल ने लोगों की सलाह को दरकिनार करते हुए उसकी देखभाल करने पहुंच गए। इससे बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया। बताया जाता है कि जब तक वह ठीक नहीं हुए एक पुराने मंदिर में अकेले रहे।

4 of 7
सरदार पटेल
पटेल ने नवंबर 1950 में पंडित नेहरू को पत्र लिखकर भारत के उत्तर में चीन के संभावित खतरे के बारे में आगाह किया था। दुर्भाग्य से पंडित नेहरू ने इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और अंत में 1962 की चीन की लड़ाई के बारे में हम जानते ही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सरदार पटेल

साल 1909 में सरदार पटेल की पत्नी का का देहांत हो गया। इस दौरान वह अदालत में जिरह कर रहे थे। इस शोक समाचार को सुनने के बाद भी वह जिरह जारी रखें  और अदालत की कार्रवाई खत्म होने के बाद पत्नी के शव के पास पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 7
सरदार पटेल

सरदार पटेल का गांधी जी से बहुत लगाव था। गांधी जी की हत्या की खबर सुनकर पटेल की सेहत खराब रहने लगी और दो महीने बाद ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरदार पटेल

देश के गृहमंत्री के तौर पर उन्होंने गांधी जी की हत्या और अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हिंसा में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें