फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 तस्वीरों में देखिए गणतंत्र दिवस समारोह की खास झलकियां

Thu, 26 Jan 2017 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : ANI
दिल्‍ली के राजपथ पर गुरुवार को 68वें गणतंत्र दिवस पर देश की सांस्कृतिक और सामरिक ताकत की झलकियां देखने को मिली। समारोह के मुख्य अतिथि अबुधाबी के राजकुमार शेख जायद ने भी भारत की बढ़ती ताकत और सांस्कृतिक विरासत को महसूस किया। आइए आपको दिखलाते हैं समारोह की खास झलकियां-
 
विज्ञापन

2 of 11
republic day - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुछ झाकियां सबके आकर्षण का केंद्र बनी। इन्हीं में से एक रही डीआरडीओ द्वारा बनाई गई रक्षा उपकरणों की यह झांकी। जिसमें भारत की मिसाइल टेक्नोलॉजी की ताकत देखने को मिली।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : ANI
एक झांकी जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो थी एनएसजी कमांडोज की। पहली बार गणतंत्र दिवस में शामिल हुए एनएसजी कमांडों ने अपनी वीरता अैर बहादुरी का छोटा सही नजारा पेश किया जिसे देखकर हर कोई रोमांचित हो उठा।

4 of 11
- फोटो : ANI
हमेशा की तरह बीएसएफ के जवान इस बार भी सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। अपने अदम्य साहस और रोमांचित करते करतबों के कारण बीएसएफ के जवानों ने लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : ANI

गजब.... बीएसएफ जवानों की काबिलियत और अदम्य साहस का एक और नजारा देखिए।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : ANI
ऐसा नहीं है कि गणतंत्र दिवस समारोह पर केवल भारत की क्षमताओं का प्रदर्शन हुआ। इस झांकी में जो जवान दिख रहे हैं वो संयुक्‍त अरब अमीरात की सेना के जवान है। जिसमें सेना के तीनों अंगों के जवान शामिल हैं। पहली बार यूएई की सेना ने भारतीय गणतंत्र दिवस की परेड़ में भाग लिया।
विज्ञापन

7 of 11
republic day - फोटो : ANI
भारतीय सेना के पैदल दस्ते के ये जवान अपने अनुशासन से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं।

8 of 11
- फोटो : ANI
और ये ऊंट पर चलते जवानों का दस्ता हर किसी का मन मोह सकता है। राजस्‍थान के थल में सीमा पर चौकसी करने वाले बीएसएफ के इन जवानों की मूंछे उनके रौबीले अंदाज को बयां करने के लिए काफी हैं।

9 of 11
- फोटो : ANI
राज्यों की झांकियों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा सबसे पहले आई उड़ीसा की झांकी ने। जिसमें उसकी सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली।

10 of 11
republic day - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस परेड शुरू होने से पहले जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का काफिला घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ राजपथ पर पहुंचा तो हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : ANI
और इस नजारे ने तो हर किसी की आंख नम कर दी जब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाते हुए शहीद हुए हवलदार हंगपन दादा की पत्नी को अशोक चक्र प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें