फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के रोड शो के लिए वाराणसी पहुंचे प्रशांत किशोर-शीला दीक्षित, देखें तस्वीरें

Tue, 02 Aug 2016 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रशांत किशोर
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को वाराणसी पहुंच रही हैं। यहां वह रोड शो करके यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगी। इसकी तैयारी के लिए कई दिनों से कांग्रेसी लगे थे। इलेक्शन स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर भी इसे अंतिम रूप देने के लिए रविवार को ही वाराणसी पहुंच गए थे। वहीं, शीला दीक्षित सोमवार को पहुंची और संकटमोचन और विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किया। सोनिया के रोड शो के दौरान जनसंवाद के साथ पीएम के वादों की हकीकत उनके संसदीय क्षेत्र में परखेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 4
शीला दीक्षित
कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित भी सोमवार को वाराणसी पहुंच गई। उन्होंने संकटमोचन मंदिर और विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

3 of 4
शीला दीक्षित
सोनिया गांधी की ये रैली यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस के शंखनाथ के तौर पर देखा जी रही है। इसकी तैयारी के लिए रविवार को ही प्रशांत किशोर पहुंच गए थे। इस दौरान वह कांग्रेस नेता राजेश पति त्रिपाठी और अजय राय के साथ बाटी चोखा खाते नजर आए थे।
 
विज्ञापन

4 of 4
यूपी कांग्रेस टीम

सोनिया गांधी सुबह 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से वह सीधा सर्किट हाउस पहुंचेगी और दोपहर एक बजे तक पार्टी के नेताओ-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। दोपहर 1.00 बजे उनका रोड शो शुरू होगा जो 3.00 बजे इंग्लिशिया लाइन स्थित कमलापति त्रिपाठी की मूर्ति के पास समाप्त होगा। शाम 5.45 बजे सर्किट हाउस से विश्वनाथ मंदिर में पहंच कर 6.30 बजे मंदिर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें