भले ही योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत इससे उलट है। छह महीने पहले सपा सरकार में पति की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दर-दर भटक रही महिला को भाजपा के राज में भी अधिकारियों की अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है। पुलिस की अनदेखी के बावजूद महिला ने हार नहीं मानी है और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह जान की बाजी लगाने को तैयार है।
विज्ञापन
पीएम और सीएम से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला इंसाफ, आत्महत्या करने टंकी पर चढ़े मां-बेटा
2 of 6
चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली की सत्यवती बेटे को लेकर गुरुवार शाम हाथरस में आवास विकास कॉलोनी की पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस को जब तक पूरे मामले की जानकारी हुई, तब तक मौके पर काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। टंकी पर चढ़ी सत्यवती चिल्ला-चिल्लाकर पुलिस की कारगुजारी की कहानी लोगों को बता रही थीं।
विज्ञापन
पीएम और सीएम से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला इंसाफ, आत्महत्या करने टंकी पर चढ़े मां-बेटा
3 of 6
बताया कि उनके पति अतर सिंह की हत्या गोली मारकर इस साल 25 जनवरी को कर दी गई थी। गांव के श्रीभगवान, लायक सिंह और मुकेश को पुलिस ने आरोपी बनाया था। छह महीने बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी।
पीएम और सीएम से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला इंसाफ, आत्महत्या करने टंकी पर चढ़े मां-बेटा
4 of 6
उधर, आरोपी सत्यवती को लगातार अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। सत्यवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंदपा पुलिस ने उनके मामले में चार्जशीट लगा दी थी, लेकिन आरोपियों के कहने पर मामले की जांच दोबारा अलीगढ़ के सीओ द्वितीय को दे दी गई।
विज्ञापन
पीएम और सीएम से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला इंसाफ, आत्महत्या करने टंकी पर चढ़े मां-बेटा
5 of 6
अलीगढ़ पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही। सत्यवती ने पहले ही न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या का एलान कर दिया था, जिस पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।
पीएम और सीएम से लगाई गुहार फिर भी नहीं मिला इंसाफ, आत्महत्या करने टंकी पर चढ़े मां-बेटा
6 of 6
हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद सत्यवती सवा घंटे बाद अपने बेटे के साथ टंकी से नीचे उतर आई, लेकिन उसने साफ कर दिया कि अगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वह फिर कोई कदम उठा सकती है।