केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। वहीं कोच्चि हवाई अड्डे पर 11 अगस्त दोपहर तीन बजे तक सभी विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में अगले दो दिन में भीषण बारिश होने का अनुमान है। महाराष्ट्र में लगभग दो लाख लोगों को पश्चिम महाराष्ट्र में सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। कोल्हापुर और सांगली जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में वृद्ध नागरिक को बाढ़ से बचाते हुए (एनडीआरएफ)
2 of 10
वृद्ध नागरिक को बाढ़ से बचाते हुए (एनडीआरएफ)
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर में 16 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं गुरुवार को बाढ़ प्रभावितों को लेकर जा रही नाव के पलटने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। जिसके कारण अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
विज्ञापन
सांगली जिले में बाढ़ से त्रस्त लोग
3 of 10
महाराष्ट्र के सांगली जिले में बाढ़ पीड़ितों को खाने की सामग्री बांटते बचाव दल
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र में बाढ़ के बीच खाने की कमी होने से लोग बहुत परेशान होने लगे थे जिस वजह से सरकार से मदद की गुहार लगाई फिर एनडीआरएफ की टीम ने लोगों के बीच खाने का सामान उपलब्ध करवाया। खासकर सांगली और कोल्हापुर में हालात खराब हैं।
केरल के वायनाड बाजार में बाढ़
4 of 10
केरल के वायनाड में बाढ़ की भयावह स्थिति
- फोटो : ANI
केरल में भारी बारिश की वजह से राज्य भर के सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी कर दी गई है। केरल के वायनाड में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है और बाजार के क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस गया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बाइक सवार को बाढ़ के पानी से निकालते हुए
5 of 10
मध्य प्रदेश में रोड पर बाढ़ का पानी
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के शाजापुर में मक्सी-गुना रेलवे अंडर-ब्रिज में भारी वर्षा हुई, जिससे क्षेत्र में भारी वर्षा हुई और बाढ़ की स्थिति आ गई। रोड पर पानी जम जाने के कारण कई वाहन सवार संतुलन खोते नजर आए।
विज्ञापन
गुजरात के छोटा उदेपुर में बाढ़ से शहर जलमग्न
6 of 10
गुजरात के छोटा उदेपुर में बाढ़
- फोटो : ANI
गुजरात के छोटा उदेपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ के कारण हसन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। शहर में बाढ़ की स्थिति आ गई है और लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कर्नाटक में रात में बाढ़ से लोगों को बचाते हुए बचाव दल
7 of 10
कर्नाटक में रात में बाढ़ से लोगों को बचाते हुए
- फोटो : ANI
कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि लोगों को रात में नाव द्वारा निकाला गया। मुख्यमंत्री येदयुरप्पा क्षेत्रों का जायजा ले रहें हैं और केंद्र सरकार भी हर संभव मदद कर रही है।
8 of 10
कर्नाटक के बेलागभी में पीड़ित को एयरलिफ्ट करते हुए
- फोटो : ANI
कर्नाटक में वायु सेना के जवान ने बाढ़ प्रभावित जिले बेलागवी के कई क्षेत्रों में राहत कार्य कर 25 लोगों को एयरलिफ्ट कर बचाया। साथ ही साथ पानी के बोतल के साथ 475 फूड पैकेट भी बाढ़ प्रभावित जिले में बांटे गए।
केरल में बचाव दल लोगों रस्सी के सहारे बचाते हुए
9 of 10
केरल में बचाव दल लोगों को बचाते हुए
- फोटो : ANI
बाढ़ के चलते केरल में सभी स्कूल शुक्रवार को बंद कर दिए हैं। वहीं हवाई सुरक्षा को देखते हुए कोच्चि एयरपोर्ट में रविवार दोपहर तीन बजे तक विमानों का संचालन बंद कर दिया गया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बारिश के चलते बाढ़ में फंसे 22,165 लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगह पर लाया गया और 315 राहत कैंपों में रखा गया है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश से अभी भी राहत नहीं मिलने वाली है। मुंबई और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार को भी जोरदार बारिश की संभावना है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, पुणे और सतारा में फंसे अब तक 2,05,591 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 27 लोगों की मौत हो चुकी है।