फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई

Tue, 29 Aug 2017 05:49 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 8
मुम्बई में भारी बारिश - फोटो : ndtv
बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई और इससे सटे इलाके नवी मुंबई तथा ठाणे में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके साथ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

2 of 8
मुम्बई में भारी बारिश - फोटो : ani
शहर के निचले इलाकों में जलमग्न सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दे रहे हैं। भारी बारिश के चलते छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई उड़ाने पूरी तरह से फिलहाल बंद कर दी गई हैं। साथ ही वर्ली सी लिंक पर पूरी तरह से ट्रैफिक रोक दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई वासियों से अपने घरों में रहने की अपील की है। सीएम ने बताया कि आपातकालीन ‌स्थिति के लिए हेल्पलाइन जारी किए हैं।

4 of 8
मुम्बई में भारी बारिश - फोटो : ani
बारिश के कारण पूर्वी एवं पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग, सायन-पनवेल राजमार्ग और एलबीएस मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात ठप हैं। साथ ही सभी तीनों रेलवे लाइन पश्चिम, मध्य एवं हार्बर- पर ट्रेनें देरी से चलीं जिससे उपनगरीय सेवाएं बाधित होने की खबर है।
विज्ञापन

5 of 8
मुम्बई में भारी बारिश - फोटो : ndtv
बारिश के कारण बीएमसी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और नागरिकों को जरूरत पडऩे पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। वहीं, नगरपालिका कमिश्नर सुधीर नाइक ने बताया, 'शहर में बीती रात से भारी बारिश हुई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे और दोपहर 12 बजे तक शहर में 85 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन

6 of 8
मुम्बई में भारी बारिश - फोटो : ndtv
मुंबई सहित महाराष्ट्र के पश्चिमी तट पर अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है। हवाई अड्डों सहित विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों को चेतावनी दे दी गई है।
विज्ञापन

7 of 8
मुम्बई में भारी बारिश - फोटो : ndtv
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान क्षेत्र में 250 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। आईएमडी पुणे में जलवायु निगरानी और विश्लेषण के प्रमुख एके श्रीवास्तव ने बताया, ''मुंबई, दक्षिण गुजरात, कोंकण, गोवा और पश्चिम विदर्भ में अगले 24 से 48 घंटों के बीच बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

8 of 8
सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ani
मुंबई में हो रही भारी बारिश के बाद महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी कर सभी कार्यालयों के कर्मचारियों को एहतियातन घर जाने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें