मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर अफवाह के चलते भगदड़ मचने से करीब 22 जिंदगियां मौत के हवाले हो गई। मंजर ऐसा था कि अपनी जान बचाने के लिए लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने को मजबूर थें। कहा गया कि पुल की शेड टूटने की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मची। आइए दिखाते हैं आपको इस हादसे की कुछ दर्दनाक तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ, शुरुआती पड़ताल में जो बाद सामने आई उसके मुताबिक पुल के शेड का हिस्सा टूटने की अफवाह के बाद भगदड़ मची। उस वक्त ओवर ब्रिज पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 6
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन
घटना की जानकारी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल फिलहाल मुंबई में ही हैं और हर संभव मदद के लिए वहां मौजूद हैं। दूसरी ओर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
4 of 6
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन
वहीं महाराष्ट्र के मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। घायलों की मदद के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: चर्चगेट स्टेशन- 22039840, मुंबई सेंट्रल स्टेशन- 23051665 एलफिंस्टन रोड स्टेशन- 24301614
विज्ञापन
5 of 6
मुंबई एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन
रेलवे के पब्लिक रिलेशन डायरेक्ट जनरल ए सक्सेना ने पुष्टि की है कि लोगों के फिसलने के चलते ये हादसा हुआ है। सेंट्रल और वेस्टर्न लाइन को जोड़ने वाले पुल पर सुबह 9 से 11 के बीच हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं।