फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: धूमधाम से हुई बप्पा की विदाई, हर जगह गूंजा: अगले बरस तू जल्दी आ

Tue, 05 Sep 2017 07:55 PM IST
amarujala.com- Presented By- अविजय हरित
विज्ञापन
1 of 13
Ganesh Chaturthi
गणेश चतुर्थी आज देशभर में बड़े धूम-धाम से मनाई जा रही है। ये पर्व लगभग समाप्त होने को है और गणपति बप्पा कैलाश पर्वत की ओर लौट रहे हैं। 25 अगस्त से गणेश चतुर्थी की गूंज देशभर में सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन

गणपति बप्पा के झूमें भक्त

2 of 13
Ganesh Chaturthi
आज यानि पांच सितंबर को वो शुभ दिन है जब बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया जा रहा है। भगवान गणपति के भक्त बेहद ही खुशी और उल्लास के साथ बप्पा को विदा करते हैं।
विज्ञापन

बप्पा के लिए भक्तों का उमड़ता है सैलाब

3 of 13
Ganesh Chaturthi
इस दिन गणपति बप्पा को विदा करने के लिए उमड़ने वाला भक्तों का सैलाब देखते ही बनता है। भक्तों का बप्पा के प्रति प्यार और विश्वास उन्हें फिर से अपने घर बुलाने के लिए कहता है।  

मुंबई में हैं बप्पा की श्रद्धा के जबरा फैन

4 of 13
Ganesh Chaturthi
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से गणेश चतुर्थी का शोर देशभर में सुनाई देता है। बता दें कि मुंबई में ही गणपति बप्पा का लालबागचा का पंडाल लगाया जाता हैं जहां भारी संख्या में भक्तों की भीड़ इकठ्ठी होती है। 
विज्ञापन

रंगों में घुल जाते हैं बप्पा के भक्त

5 of 13
Ganesh Chaturthi
वैसे तो गणेश चतुर्थी का ये त्यौहार अपने आप में कई मायनों से खास हैं लेकिन भक्तों की दिवानगी और उनका प्यार इस त्यौहार में रंग घोलकर उसे होली जैसे पवित्र त्यौहार में तब्दील कर देता है। इस दिन बप्पा की भक्ति मे लीन भक्त गुलाल से एक दूजे को पूरा रंग देते हैं। 
विज्ञापन

बप्पा को खुशी, समृद्धि और भाग्य का अग्रदूत माना जाता है

6 of 13
Ganesh Chaturthi
बता दें कि भगवान गणपति बप्पा को खुशी, समृद्धि और भाग्य का अग्रदूत माना जाता रहा है और भक्तों के मन उनके लिए विश्वास आज भी कायम हैं। देश भर में बप्पा को विदा करने का अलग-अलग सार है।
विज्ञापन

घरों में होती है गणपति की मूर्ति की स्थापना

7 of 13
Ganesh Chaturthi
गणेश चतुर्थी एक या दो दिन चलने वाला पवित्र त्यौहार नहीं है बल्कि महीने भर पहले से ही बप्पा की गूंज गली-गली होने लगती है और घर-घर में बप्पा की मूर्ति को विराजमान किया जाने लगता है। इस कड़ी में कोई घरों में तो कोई सामूहिक तौर पर गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित करते हैं।

भक्तों की आस, बप्पा की कृपा बनी रहे

8 of 13
Ganesh Chaturthi
भगवान गणेश के भक्त इन दिनों अपने घरों में इसलिए उनकी मूर्ति की स्थापना करते हैं ताकि उनपर सदैव बप्पा की कृपा बनी रहे। वहीं, जिस उत्साह के साथ भक्तजन बप्पा को घर लाते हैं उतनी ही खुशी के साथ वे लोग उन्हें विदा भी करते हैं।

घर-घर में बप्पा की मूर्ति की स्थापना का ये होता है असल मतलब

9 of 13
Ganesh Chaturthi
जिन भक्तों ने अपने घरों में गणपति की मूर्ति की स्थापना की होती है वे लोग अनंत चर्तुदशी के दिन पानी में बप्पा की मूर्ति का विसर्जन करते हैं जिसका मतबल होता है कि भगवान गणेश के भक्तों ने उन्हें वापस उनके घर भेज दिया है

भक्तों में होती है बप्पा को हर साल बुलाने की चाह

10 of 13
Ganesh Chaturthi
गणपति बप्पा को हर साल अपने घर वापस बुलाने के लिए भक्त कामना करते हैं। बप्पा के भक्त ये उम्मीद करते हैं कि गणपति उनके घर हर बार की तरह ढेर सारी खुशियां लाएं। 

पूरी विधि-विधान के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जाता है

11 of 13
Ganesh Chaturthi
वहीं, जिस उत्साह के साथ भक्तजन बप्पा को घर लाते हैं उतनी ही खुशी के साथ वे लोग उन्हें विदा भी करते हैं। पूरी विधि-विधान के साथ उनकी मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।

मूर्ति विसर्जन के दौरान रखते हैं सुरक्षा का ख्याल

12 of 13
Ganesh Chaturthi
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बप्पा के भक्त गणपति की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए आते हैं। मूर्ति विसर्जन में कोई चूक न हो और कोई हादसा ना हो इस बात का भी पूरा ख्याल रखा जाता  है। 

पढ़ें:  गणपति के दर्शन के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या, लाल साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत
विज्ञापन

अगले साल आएं, ढेरों खुशियां लाएं गणपति बप्पा

13 of 13
Ganesh Chaturthi
अंतत: बप्पा को विसर्जित करने के बाद उनके भक्त आशा करते है कि अगले साल फिर से गणपति बप्पा उनके घर पधारें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें